यूपी: 26 आईएएस व 85 पीसीएस अफसरों के तबादले
शासन ने बृहस्पतिवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 26 आईएएस व 85 पीसीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया।
स्थानांतरित पीसीएस अधिकारियों में 55 एसडीएम हैं, जबकि कई जिलों के एडीएम व सिटी मजिस्ट्रेट बदले हैं।
मथुरा के जवाहर बाग कांड में डीएम व एसएसपी के बाद अब आगरा के मंडलायुक्त को भी हटा दिया गया है।
गोरखपुर में सपा नेता गौरव यादव की पिटाई की गाज एसएसपी अनंत देव के बाद डीएम ओएन सिंह पर भी गिरी है। ओएन सिंह को भी हटाकर लोक निर्माण विभाग में विशेष सचिव के पद पर भेज दिया गया है।
गोरखपुर में नहीं हुई नए डीएम की तैनाती
गोरखपुर में अभी नए डीएम की तैनाती नहीं की गई है। इसी तरह अलीगढ़ व मुरादाबाद के कमिश्नर पद पर भी अभी नई तैनाती नहीं हुई है।
वहीं हाईकोर्ट के आदेश पर रेणुका कुमार को एक बार फिर महिला कल्याण विभाग की कमान सौंपते हुए प्रमुख सचिव समन्वय एवं लघु सिंचाई तथा परियोजना समन्वयक डास्प का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।
जबकि कृषि विभाग में विशेष सचिव चंद्र पाल सिंह को लोक सेवा आयोग का सचिव बनाया गया है।