फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   2563 buses on Chhath: MD gave instructions to all the regional managers to complete the preparations

छठ पर पूर्वांचल के लिए 2563 बसें : एमडी ने सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों को दिए तैयारियां पूरी करने के निर्देश

Fri, 28 Oct 2022 04:29 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 28 Oct 2022 04:29 PM IST
सार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आगरा, मेरठ, सहारनपुर, अलीगढ़, बरेली, गोरखपुर, दिल्ली से गोरखपुर, बलिया, वाराणसी, प्रयागराज तक के लिए 2563 अतिरिक्त बसें उपलब्ध रहेंगी। लखनऊ व कानपुर से विशेष रूप से पूर्वांचल के लिए अधिक से अधिक बसें चलाई जाएंगीं।

विज्ञापन
2563 buses on Chhath: MD gave instructions to all the regional managers to complete the preparations
यूपी रोडवेज की बसें - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

छठ के मौके पर परिवहन निगम पूर्वांचल से लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक 2563 अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा। यह जानकारी परिवहन निगम एमडी संजय कुमार ने दी। उन्होंने सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों को बस अड्डों पर यात्रियों की सुविधाओं के बाबत तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए और बसों के संचालन की रूपरेखा तय करने को कहा। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आगरा, मेरठ, सहारनपुर, अलीगढ़, बरेली, गोरखपुर, दिल्ली से गोरखपुर, बलिया, वाराणसी, प्रयागराज तक के लिए 2563 अतिरिक्त बसें उपलब्ध रहेंगी। लखनऊ व कानपुर से विशेष रूप से पूर्वांचल के लिए अधिक से अधिक बसें चलाई जाएंगीं। एमडी ने यह भी बताया कि निगम का प्रयास रहेगा कि जो भी पूर्वांचल के लोग पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली से छठ पर्व पर अपने घरों को आए हैं, इनको समुचित यात्रा सुविधा दिलाई जाए। उन्होंने कहा कि निगम ने प्रोत्साहन योजना 22 से 31 अक्तूबर तक रखी है। परिवहन निगम की हेल्पलाइन 18001802877 और कंट्रोल रूम नंबर 9415049606 पर यात्री जानकारी हासिल कर सकते हैं।

विज्ञापन


लखनऊ से पूर्वांचल के लिए 100 बसें
क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार पुंडीर ने बताया कि लखनऊ से पूर्वांचल के जनपदों के लिए सीधी बस सेवा बृहस्पतिवार से शुरू की गई है। चारबाग, आलमबाग, कैसरबाग बस स्टेशन और अवध चौराहे से नॉनस्टॉप बस सेवाएं सुबह छह बजे से रात 11 बजे तक हर घंटे उपलब्ध रहेंगी। साथ ही एसी बसों में ऑनलाइन सीटों की बुकिंग भी शुरू हो गई है। लखनऊ से पूर्वांचल के क्षेत्रों के लिए 80 साधारण बसें और 20 एसी बसें लगाई गई है जो 31 अक्तूबर तक चलाई जाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed