फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   2500 youths will get job

एकेटीयूः खुले रोजगार के रास्ते, प्लेसमेंट ड्राइव ने पकड़ी रफ्तार, 2500 युवाओं को मिलेगी जॉब

Wed, 30 Sep 2020 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो अक्षय कुमार, अमर उजाला, लखनऊ
अक्षय कुमार, अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Wed, 30 Sep 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
2500 youths will get job
प्रतीकात्मक तस्वीर

कोरोना काल का सबसे ज्यादा असर युवाओं और उनके रोजगार पर पड़ा है। जहां पहले से नौकरी कर रहे युवाओं को झटका लगा तो दूसरी ओर रोजगार की उम्मीद लगाए विद्यार्थियों के सपनों को ग्रहण लग गया था। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एकेटीयू) की ही बात करें तो अप्रैल से चार महीने तक प्लेसमेंट ड्राइव ठप रही।

विज्ञापन


यहां तक कि जिनका चयन हुआ था, उनके ऑफर लेटर भी फंस गए थे। यह स्थिति अनलॉक-3 (जुलाई) तक बनी रही। हालांकि, अनलॉक-4 होते ही एक बार फिर से रोजगार के रास्ते खुल गए हैं। विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी इंडस्ट्री इंटरफेस सेल (यूआईआईसी) ने पहले अभियान चलाकर पूर्व में हुए इंटरव्यू में चयनित युवाओं को ऑफर लेटर दिलाया।
विज्ञापन


इसी क्रम में जिन कंपनियों के इंटरव्यू लंबित थे, उसका आयोजन कराया। इसमें 600 युवाओं को जॉब ऑफर लेटर मिले। सितंबर में फिर से प्लेसमेंट ड्राइव ने रफ्तार पकड़ी और अब तक 300 युवाओं को जॉब मिली है। हाल ही में बीटेक, बीफार्मा फाइनल ईयर का रिजल्ट आने के साथ विवि ने अगले दो महीने में 2500 युवाओं को रोजगार का लक्ष्य रखकर कंपनियों से संपर्क कर इंटरव्यू आयोजित करना शुरू किया है। इसमें गूगल, अमेजन, पेटीएम, बायजूस, इंफोसिस, टीसीएस जैसी नामी कंपनियां हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अमेजन ने भी किया कैम्पस प्लेसमेंट

सितंबर में कैप्जेमिनी कंपनी ने संबद्ध 37 कॉलेजों के 154 विद्यार्थियों का चयन 3.8 लाख सालाना के पैकेज पर किया है। डीएक्ससी टेक्नोलॉजी ने 61 कॉलेज के 145 स्टूडेंट्स का चयन 3.4 लाख सालाना के पैकेज पर किया। अमेजन ने पहली बार दिव्यांग छात्रों के लिए प्लेसमेंट ड्राइव चलाई, जिसने संबद्ध कॉलेज एआईटीएच, कानपुर के 15 विद्यार्थियों को 4.5 लाख सालाना का पैकेज दिया। नैगेरो ने 1000, आरटेक ने 30, ट्रिकोलाइट ने 04 विद्यार्थियों का इंटरव्यू लिया है। इनका परिणाम आना बाकी है।

इंफोसिस, आईबीएम  के रिजल्ट बाकी
विवि की ओर से अगस्त-सितंबर में इंफोसिस, आईबीएम, एचसीएल टेक्नोलॉजीस, जियान साइट, अलेम्बिक फार्मासूटिकल, दयाल इंफोसिस्टम के भी इंटरव्यू आयोजित किए जा चुके हैं। इसमें इंफोसिस से काफी संख्या में विद्यार्थियों की उम्मीद है। इन्हें 3.6 लाख सालाना का पैकेज ऑफर किया जाएगा। वहीं, आईबीएम 4.25 से 4.65 लाख सालाना के पैकेज पर चयन करेगी।

पेटीएम और बायजूस की ओर से लिए जाएंगे इंटरव्यू

विवि के अनुसार अक्तूबर में डेढ़ दर्जन कंपनियों के इंटरव्यू होने हैं। इसमें पेटीएम, अमेजन, गूगल, बायजूस इंफोसिस, टीसीएस, कैप्जेमिनी, रॉयल एनफील्ड, एनआईआईटी टेक्नोलॉजीस, अल्टूडो, डेलटैक्स आदि हैं। इनमें से कुछ की डेट मिल गई है तो कई से बात चल रही है।

डिग्री पाने वालों को दिलाएंगे रोजगार के बेहतर अवसर
हमारी कोशिश रही है कि डिग्री पाने वाले युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएं। कोरोना काल में यह प्रक्रिया थोड़ी प्रभावित हुई थी। फाइनल ईयर के परिणाम के साथ कैंपस इंटरव्यू शुरू हो गए हैं। हमारी सफलता रही कि कोरोना से पहले इंटरव्यू वाले युवाओं को भी ऑफर लेटर दिला दिया। जल्द अन्य को जॉब के बेहतर अवसर दिलाएंगे।   - प्रो. विनय कुमार पाठक, कुलपति, एकेटीयू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed