{"_id":"6180448bbb603b066452a24e","slug":"2500-crore-rupees-will-come-in-lucknow-marcket-lucknow-news-lko6028184122","type":"story","status":"publish","title_hn":"उम्मीद : 2500 करोड़ की धनतेरस मनाएगी राजधानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उम्मीद : 2500 करोड़ की धनतेरस मनाएगी राजधानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनतेरस पर्व को लेकर बाजारों में उम्मीद से अधिक ग्राहकों की दस्तक से कारोबारी गदगद हैं।
सराफा से लेकर बर्तन तक और इलेक्ट्रॉनिक से ऑटोमोबाइल तक की ट्रेेड पर जिस कदर सोमवार को खरीदार उमड़े, उससे कारोबारियों को उम्मीद है कि धनतेरस पर 2500 करोड़ का कारोबार होगा।
लखनऊ सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष रवींद्र नाथ रस्तोगी एवं महामंत्री प्रदीप अग्रवाल ने बताया कि इस धनतेरस पर ग्राहकों की दस्तक से जो रौनक बाजार में दिखी है।
वह 2018 में देखने को मिली थी। नेताद्वय ने कहा कि धनतेरस पर सिर्फ धातु खरीदने का प्रचलन, इसलिए ग्राहक सोने व चांदी के बाद बर्तन को खरीदते हैं। इसलिए सबसे बड़ा कारोबार सिर्फ सराफा का होगा।
विज्ञापन
इलेक्ट्रॉनिक आइटम के कारोबारी सतपाल सिंह मीत (नाका व्यापार मंडल अध्यक्ष) व अनिरुद्ध निगम (ट्रांस गोमती प्रभारी आदर्श व्यापार मंडल) ने बताया कि सभी शोरूम एवं छोटी-बड़ी दुकानों में सोमवार से वॉशिंग मशीन, एलईडी सहित किचन उपकरण की एडवांस बुकिंग चल रही है। खरीदारों ने मंगलवार से डिलीवरी लेने को कहा है।
सराफा : 30 लाख का डायमंड सेट बुक
धनतेरस की शुभ घड़ी में डायमंड सेट की डिलीवरी लेने के लिए एक परिवार ने 30 लाख रुपये के गहने की बुकिंग कराई है। इसमेें हाथ चूड़ी, गले का हार एवं कान के टॉप्स हैं। कारोबारी ने बताया कि धनतेरस की पूर्व संध्या तक अब तक का सबसे महंगा आइटम बुक हुआ है। उधर, लखनऊ सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष रवींद्र नाथ रस्तोगी ने बताया कि धनतेरस के लिए रविवार व सोमवार को व्यापक स्तर पर ग्राहकों ने गहनों व पूजन आइटम की एडवांस बुकिंग कराई। इनमें सोने व चांदी के गणेश-लक्ष्मी, सिक्के, कटोरी, पूजन थाली, गहनों में अंगूठी, टॉप्स, चेन, हार, चूड़ी, पायल, मांग बेंदी शामिल हैं।
इलेक्ट्रॉनिक : सजी आठ लाख की एलईडी
इस धनतेरस पर सबसे महंगी आठ लाख रुपये की एलईडी बिकने की उम्मीद है। कारोबारी राजेश सडाना ने बताया कि उनके आलमबाग, पुरनिया आदि शोरूम में आठ लाख की एलईडी सजी है, जिस पर घर में थियेटर का आनंद मिलेगा। इसी तरह सबसे महंगा 2.50 लाख रुपये कीमत का रेफ्रीजरेटर भी है। उधर, नाका के कारोबारी तजिंदर सिंह ने बताया कि वॉशिंग मशीन, फ्रिज, एलईडी, होमथियेटर, मिक्सी और इंडक्शन की जमकर बुकिंग हुई है।
ढाई लाख की कीमत के मोबाइल का क्रेज
शहर के करीब 1200 मोबाइल के छोटे-बडे़ शोरूम धनतेरस के लिए तैयार हैं। इनमें 600 शोरूम जो ब्रांडेड कंपनियों के मोबाइल बेचते हैं। ऑल इंडिया मोबाइल रिटेलर एसोसिएशन के प्रदेश इकाई अध्यक्ष नीरज जौहर ने बताया कि कई ग्राहकों ने सबसे महंगा 2.50 लाख रुपये कीमत का मोबाइल एडवांस बुक कराया है।
1.65 करोड़ की लग्जरी कार बुक
इस धनतेरस पर ऑटो सेक्टर की भी बहार लौट आई, काफी लोग कार न पाने से मायूस भी हैं। मगर, इस धनतेरस पर मर्सडीज बेंज, बीएमडब्ल्यू, शिफ्ट डिजायर, ब्रीजा, बोलेरो, स्कार्पियो और क्रेटा कार को घर ले जाने की पहले से बुकिंग कराई, इसमें 1.65 करोड़ की लग्जरी कार शामिल है।
बर्तन : बर्तनों की आज लेंगे डिलीवरी
धनतेरस के लिए सोमवार से ही बर्तनों के बाजार में ग्राहक उमड़ पड़े। पसंदीदा बर्तनाें की बुकिंग कराई और 20 से 100 फीसदी तक पेमेंट कर बिल लिया। अब मंगलवार को बर्तन घर ले जाएंगे। इनमें धातुओं (तांबा, पीतल, कांसा, फूल) की थाली, गिलास, चम्मच, पूजा थाल, कूकर, पानी टंकी, लोटा एवं गिलास है।
ट्रेड कारोबार करोड़ रुपये में
सराफा 1000
ऑटोमोबाइल्स 800
इलेक्ट्रानिक 400
बर्तन 200
पूजन सामग्री 100
कुल 2500
राजधानी के प्रमुख बाजार
हजरतगंज, अमीनाबाद, गणेशगंज, नाका, आलमबाग, यहियागंज, नादान महल रोड, चौक, डालीगंज, निशातगंज, महानगर, अयोध्या रोड, भूतनाथ मार्केट, चिनहट, पत्रकारपुरम, आशियाना व तेलीबाग बाजार।
रीयल एस्टेट में 800 करोड़ रुपये की बुकिंग
राजधानी में रीयल एस्टेट को करीब 800 करोड़ रुपये की बुकिंग मिलने की उम्मीद है। रीयल एस्टेट से जुड़े विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना काल की तुलना में बेहतर कारोबार की उम्मीद इस त्योहारी सीजन में है। बड़ी संख्या में लोग रेडी टू मूव फ्लैट या विला के अलावा भूखंड लेने के लिए संपर्क कर रहे हैं। इनमें से अधिकतर ने धनतेरस को ही औपचारिक बुकिंग के लिए सहमति दी है। एल्डिको समूह के सीओओ एसके जग्गी का कहना है कि रीयल एस्टेट में बेहतरी दिख रही है। सबसे बड़ा बदलाव अब शहर के अंदरूनी इलाकों में छोटा घर लेने की जगह बाहरी इलाकों में बड़ा घर लेने के रूप में दिख रहा है। नए प्रोेजेक्टों में लोग कम दरों पर बड़ा फ्लैट या भूखंड मिलने पर खरीद कर रहे हैं। ऐसा बड़े घर की बनी जरूरत जैसे वर्क फ्रॉम होम, फिटनेस के लिए रिजर्व एरिया आदि का शामिल होना शामिल है।
एक करोड़ से अधिक की संपत्तियां भी बिक रहीं
शहीद पथ पर कई प्रोजेक्टों में लोग एक करोड़ से अधिक की संपत्ति तक की खरीद कर रहे हैं। यहां एक हाईटेक टाउनशिप के अंदर पांच करोड़ से अधिक तक के विला भी मांग में बने हुए हैं।