{"_id":"67ed0737dba80a87e003cb0f","slug":"25-to-30-lakh-devotees-will-come-to-ayodhya-on-ram-navami-the-arrangements-for-ram-mandir-will-change-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: रामनवमी पर 25 से 30 लाख श्रद्धालु आएंगे अयोध्या, बदलेगी राम मंदिर की व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya: रामनवमी पर 25 से 30 लाख श्रद्धालु आएंगे अयोध्या, बदलेगी राम मंदिर की व्यवस्था
Wed, 02 Apr 2025 03:19 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 02 Apr 2025 03:19 PM IST
सार
अयोध्या में रामनवमी पर 25 से 30 लाख श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद जताई जा रही है। इसे लेकर प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। राममंदिर की व्यवस्था भी बदली जा रही है।
विज्ञापन
अयोध्या के रामलला।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
रामनवमी पर इस बार प्रशासन को अनुमान है कि 25 से 30 लाख श्रद्धालु अयोध्या आएंगे। ऐसे में सुगम दर्शन कराने के लिए राम मंदिर परिसर में व्यवस्था बदली जाएगी। श्रद्धालुओं को श्रीराम जन्मभूमि दर्शन मार्ग से प्रवेश मिलेगा। जबकि निकासी गेट नंबर तीन से होगी। यही व्यवस्था महाकुंभ के दौरान भी लागू की गई थी।
विज्ञापन
कमिश्नर गौरव दयाल ने बताया कि इस वक्त रोजाना एक लाख की संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं। रामनवमी पर यह संख्या 30 लाख तक पहुंच सकती है। उन्होंने श्रद्धालुओं से पुलिस और प्रशासन की व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की। कमिश्नर ने कहा कि सभी को सुगम दर्शन कराने की व्यवस्था की जा रही है। यदि किसी को कोई दिक्कत होती है तो अपने पास के मजिस्ट्रेट और पुलिस अफसर को बताएं। धक्का मुक्की न करें, इससे अव्यवस्था होती है।
विज्ञापन
कमिश्नर के अनुसार रामनवमी के लिए प्रशासन और राम मंदिर ट्रस्ट ने संयुक्त प्लान तैयार कर लिया है। परिस्थितियों के अनुसार इन्हें अलग-अलग तरीके से लागू किया जाएगा। श्रद्धालुओं को गर्मी और धूप के चलते छाया देने की व्यवस्था की जा रही है। पेयजल के इंतजाम रहेंगे। फर्श पर दरी बिछाई जाएगी।
विज्ञापन
सूर्य तिलक और आरती के समय श्रद्धालुओं को होल्डिंग एरिया में रोका जाएगा। यहां पर भी उनको सभी सहूलियत उपलब्ध कराने का प्रयास होगा। रामपथ और भक्तिपथ पर भी श्रद्धालुओं को सहूलियत देने के लिए इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन