{"_id":"624e9e56dd45a849303fb33e","slug":"25-thousand-rupees-will-be-distributed-under-kanya-sumangla-yojna","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: कन्या सुमंगला योजना के लाभार्थियों को अब 15 हजार रुपये की जगह 25 हजार मिलेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: कन्या सुमंगला योजना के लाभार्थियों को अब 15 हजार रुपये की जगह 25 हजार मिलेंगे
Thu, 07 Apr 2022 01:48 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 07 Apr 2022 01:48 PM IST
सार
यूपी में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत 15 हजार रुपये की जगह 25 हजार रुपये दिए जाएंगे। राशि में वृद्धि किए जाने पर 32.75 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महिला कल्याण विभाग ने भाजपा के लोक कल्याण संकल्प पत्र में किए गए वादे के अनुसार ‘मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना’ के लाभार्थियों को अब 15 हजार से बढ़ाकर 25 हजार रुपये करने का प्रस्ताव तैयार किया है। इस योजना की राशि में वृद्धि किए जाने पर 32.75 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
इसी कड़ी में विभाग ने शुरूआत के 100 दिनों में निराश्रित महिलाओं के प्रथम तिमाही की पेंशन राशि 930 करोड़ रुपये जारी करने का लक्ष्य रखा है। इसके अलावा शाहजहांपुर में एक नया राजकीय बाल संप्रेक्षण गृह स्थापित करने का भी फैसला लिया गया है। इस योजना के नये लाभार्थियों को लाभ देने के लिए 15 दिन के भीतर स्वावलंबन कैंप का भी आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
इस अवधि में विभाग द्वारा पूर्व से संचालित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के खाते में राशि स्थानांतरित की जाएगी। इसके अलावा नई पहल के तहत बच्चों की देखरेख करने वाली संस्थाओं की समीक्षा करने, किशोर न्याय बोर्डों और बाल कल्याण समितियों की कार्य प्रणाली को और बेहतर करने के लिए ‘मिशन वात्सल्य योजना’ नाम से एक नई योजना की भी शुरूआत की जाएगी।
विज्ञापन