फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   25 PCS officers of Uttar Pradesh gets promotion as IAS.

यूपी : पवन व धनंजय सहित 25 पीसीएस अधिकारियों को आईएएस संवर्ग की सौगात, पांच अधिकारियों का लिफाफा बंद

Thu, 16 Sep 2021 08:34 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 16 Sep 2021 08:34 PM IST
सार

पांच पीसीएस अधिकारियों के खिलाफ जांच जारी होने की वजह से उनकी प्रोविजनल चयन की संस्तुति की गई और लिफाफा बंद कर दिया गया। तय हुआ कि यदि जांच 31 दिसंबर, 2021 तक पूरी हो जाती है और चयनित अफसर निर्दोष साबित हो जाते हैं तो उन्हें आईएएस संवर्ग में चयनित मानकर नियुक्ति दी जा सकेगी।

विज्ञापन
25 PCS officers of Uttar Pradesh gets promotion as IAS.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

संघ लोक सेवा आयोग ने प्रदेश के पीसीएस एसोसिएशन के महासचिव पवन गंगवार व विशेष सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक धनंजय शुक्ला सहित 30 वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों को आईएएस संवर्ग में चयन की संस्तुति कर दी है। लेकिन, इनमें पांच अधिकारियों के खिलाफ विभागीय जांच चल रही। जांच निष्कर्ष आने तक इनका लिफाफा बंद रखने की सिफारिश की गई है। डीओपीटी की अधिसूचना जारी होते ही 25 अधिकारियों की आईएएस संवर्ग में नियुक्ति हो जाएगी।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को नई दिल्ली में संघ लोक सेवा आयोग के सदस्य राजीव नयन चौबे (सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी) की अध्यक्षता में पीसीएस से आईएएस संवर्ग में चयन के लिए चयन समिति की बैठक हुई। इसमें प्रदेश की ओर से मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी, मुख्य सचिव के बाद प्रदेश में वरिष्ठतम आईएएस अधिकारी व यूपी राज्य सड़क परिवहन निगम के अध्यक्ष इफ्तिखारुद्दीन तथा अपर मुख्य सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक डा. देवेश चतुर्वेदी शामिल हुए। वर्ष 2020 की पात्रता सूची में पीसीएस से आईएएस संवर्ग में चयन के लिए 30 रिक्तियां घोषित की गई थीं। आयोग योग्यतम अभ्यर्थियों के चयन के लिए रिक्तियों के तीन गुना नाम पर विचार करता है। आयोग ने अपनी संस्तुतियां फाइनल कर दी हैं।
विज्ञापन


बताया गया है कि आयोग की बैठक का कार्यवृत्त सहमति के लिए जल्दी ही राज्य सरकार को भेजा जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सहमति के बाद आयोग अपनी संस्तुति केंद्रीय कार्मिक व प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) को भेजेगा। डीओपीटी चयनित अधिकारियों की आईएएस संवर्ग में नियुक्ति की अधिसूचना जारी करेगा। इसके बाद ये अधिकारी आईएएस संवर्ग में ज्वाइन करेंगे। इस पूरी कार्यवाही में एक सप्ताह से 10 दिन का समय लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


31 दिसंबर तक निर्दोष तो प्रोविजनल वाले भी बन जाएंगे आईएएस
प्रदेश सरकार ने आयोग को आईएएस संवर्ग में पदोन्नति के लिए रिक्त 30 पदों के सापेक्ष 90 अधिकारियों का सेवा अभिलेख भेजा था। आयोग ने सभी 30 रिक्त पदों पर चयन की संस्तुति की। बताया गया है कि पांच पीसीएस अधिकारियों के खिलाफ जांच जारी होने की वजह से उनकी प्रोविजनल चयन की संस्तुति की गई और लिफाफा बंद कर दिया गया। तय हुआ कि यदि जांच 31 दिसंबर, 2021 तक पूरी हो जाती है और चयनित अफसर निर्दोष साबित हो जाते हैं तो उन्हें आईएएस संवर्ग में चयनित मानकर नियुक्ति दी जा सकेगी। अन्य 25 अधिकारियों को आईएएस संवर्ग में चयन की संस्तुति कर दी गई है।


इन अधिकारियों का प्रोविजनल चयन
1994 बैच- भीष्म लाल वर्मा।
1997 बैच- हरिश्चंद्र व घनश्याम सिंह।
1999 बैच- श्रीप्रकाश गुप्ता व प्रभुनाथ।

इन अधिकारियों की आईएएस संवर्ग में चयन की संस्तुति
1998 बैच- अशोक कुमार, महेंद्र प्रसाद, गौरव वर्मा व रजनीश चंद्र।
1999 मैच-  मनोज कुमार राय, निधि श्रीवास्तव, खेमपाल सिंह, संजय चौहान, सुनील कुमार चौधरी, संतोष कुमार शर्मा, अरुण कुमार-द्वितीय, श्याम बहादुर सिंह, पवन कुमार गंगवार, बृजेश कुमार, हरिकेश चौरसिया, महेंद्र सिंह, रविंद्र पाल सिंह व अनिल कुमार।
2000 बैच: वंदना त्रिपाठी, समीर वर्मा, अर्चना गहरवार, कुमार विनीत, विशाल सिंह, धनंजय शुक्ला, कपिल सिंह।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed