फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   25 New corona patient found

जून के बाद दिसंबर में टूटा रिकॉर्ड, 25 नए संक्रमित

Thu, 30 Dec 2021 02:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
25 New corona patient found
राजधानी में बढ़ रहे कोरोना के मामले। (फोटो ः प्रतीकात्मक) - फोटो : ??? ?????
राजधानी में कोरोना का कहर तेज हो रहा है। बुधवार को दिसंबर में रिकॉर्ड 25 मरीजों में वायरस की पुष्टि हुई, जबकि इससे पहले 19 जून को 26 मामले मिले थे।
विज्ञापन

अफसरों का कहना है कि पॉजिटिव आए 25 में 14 लोगों की ट्रेवल हिस्ट्री मिली है। बीते पांच दिनों में 52 संक्रमित मिल चुके हैं।
सीएमओ प्रवक्ता योगेश के मुताबिक, एयरपोर्ट पर जांच के दौरान दुबई से लौटे तीन यात्री पॉजिटिव मिले हैं। रेलवे, फ्लाइट व बस के जरिये आए दस से अधिक यात्री पॉजिटिव निकले हैं, ये सभी दिल्ली और मुंबई समेत दूसरे राज्यों से लौटे हैं।
इनके नमूने जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजे गए हैं। डिप्टी सीएमओ डॉ. मिलिंद वर्धन के मुताबिक, पॉजिटिव आए सभी यात्री होम आइसोलेशन में हैं।
एक परिवार के चार लोग पॉजिटिव
गोमतीनगर विस्तार स्थित सुशांत गोल्फ सिटी में एक ही परिवार के चार सदस्य पॉजिटिव मिले हैं। परिवार में एक सदस्य बाहर से आया था, जो जांच में संक्रमित मिला था। ये चारों कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग में पॉजिटिव आए हैं। राजधानी के विभिन्न इलाकों में करीब आठ लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इंदिरा नगर, चिनहट, जानकीपुरम विस्तार, आलमबाग, अलीगंज, गोमती नगर व बीकेटी समेत अन्य इलाकों में संक्रमित मिले हैं। इनमें दो मरीजों की इलाज से पहले जांच कराई गई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, बुधवार को एक संक्रमित को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

पांच मरीज अस्पताल में भर्ती
स्वास्थ्य विभाग के अफसरों का कहना है कि फिलहाल पांच मरीज अस्पताल में भर्ती हैं, ये सभी किसी न किसी बीमारी का इलाज कराने आए थे। जांच के दौरान पॉजिटिव आए। डॉक्टरों का कहना है कि अधिकतर मरीज बिना लक्षण वाले आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार दिन में शुरू होगा एचएएल अस्पताल, डीएम ने दिया निर्देश
डीएम अभिषेक प्रकाश ने बुधवार को स्मार्ट सिटी सभागार में अधिकारियों संग बैठक कर चार दिनों के अंदर एचएएल अस्पताल को संचालित करने के निर्देश दिए। दवाओं के साथ मैनपावर समेत अन्य जरूरतों को पूरा करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, आरआरटी व सर्विलांस टीमों की संख्या को दोगुना करने के साथ टीमों को मेडिकल किट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने बताया कि यह कदम तीसरी लहर की आशंका और कोरोना के प्रसार पर रोक लगाने के लिए उठाया गया है।
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच बुधवार को सरकारी अस्पतालों के साथ निजी अस्पतालों में डाक्टरों के साथ नर्स व पैरा मेडिकल कर्मियों के कोविड टेस्ट किए गए।
तीसरी लहर की आशंका के बीच हेल्थ वर्कर को सुरक्षित रखने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। जिला अधिकारी के निर्देश पर टीमों ने बलरामपुर, सिविल, लोहिया संस्थान, लोकबंधु, राम सागर मिश्र, झलकारीबाई व भाऊराव देवरस के साथ निजी अस्पतालों में भी हेल्थ वर्करों के नमूने लिए। सीएमओ प्रवक्ता योगेश रघुवंशी के मुताबिक, टीमें दो दिन में दस हजार से अधिक हेल्थ वर्कर के नमूने लेकर केजीएमयू भेजेंगी।
शहर की पांच सीएचसी रेड जोन में डाली गईं
शहर में कोरोना केस के साथ कंटेनमेंट जोन भी बढ़ रहे हैं। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग ने पांच सीएचसी को रेड जोन में रखा है। अफसरों का कहना है कि जिन इलाकों से सर्वाधिक मामले आ रहे हैं, उन सीएचसी को रेड जोन में रखकर कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग बढ़ाई जा रही है। जिले भर में एक नवंबर से 27 दिसंबर तक 123 मामले सामने आए हैं। इसमें पांच सीएचसी में सबसे अधिक मामले सामने आए हैं। अलीगंज सीएचसी में सबसे अधिक 24 मामले मिले हैं, जबकि 23 केस के साथ चंदर नगर सीएचसी दूसरे नंबर पर है। चिनहट व रेड क्रॉस में 16-16 मामले मिले हैं। एनके रोड सीएचसी में 14 केस मिले चुके हैं। इन पांचों सीएचसी को प्रशासन ने रेड जोन में रखा है। यहां आरआर टीम बढ़ाने संग जांच का दायरा बढ़ाया गया है।
तीन सीएचसी पर तीन-तीन केस
बीकेटी, गुडंबा व सिल्वर जुबली सीएचसी में सबसे कम मामले मिले हैं। दोनों सीएचसी पर महज तीन-तीन केस नवंबर से दिसंबर तक मिले हैं। अफसरों का कहना है कि अभी सतर्कता बेहद जरूरी है।
सरोजनीनगर-इंदिरानगर सीएचसी में बढ़े केस
सरोजनीनगर सीएचसी में आठ मामले सामने आए हैं, जबकि इंदिरा नगर सीएचसी पर पहले की अपेक्षा अभी कम केस सामने आए हैं। पिछली दफा इंदिरा नगर सीएचसी भी रेड जोन में था। इस दफा यहां अभी तक सात संक्रमित मिल चुके हैं।

48 कंटेनमेंट जोन एक्टिव
स्वास्थ्य विभाग के अफसरों का कहना है कि जिले में अभी 48 एक्टिव कंटेनमेंट जोन हैं। यहां सख्ती बरती जा रही है। मरीज वाले घर की निगरानी समिति कर रही है। आसपास के घरों में जांच कराने संग सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed