फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   25 New corona patient found in Lucknow

राजधानी में दूसरे दिन फिर 25 मरीज मिले

Fri, 31 Dec 2021 12:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
25 New corona patient found in Lucknow
लखनऊ में कोरोना के मामले लगातार बढ़े हुए मिल रहे हैं। (फोटो ः प्रतीकात्मक) - फोटो : ??? ?????
राजधानी में बृहस्पतिवार को भी कोरोना के 25 मरीज मिले। इतने ही संक्रमित बुधवार को भी मिले थे। इसमें 13 लोगों की ट्रेवल हिस्ट्री मिली है। सभी मरीज होम आइसोलेशन में हैं।
विज्ञापन

डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत पर नजर बनाए है। सीएमओ का कहना है कि पॉजिटिव आए मरीजों के घर पर दवा किट भिजवाई जा रही है। टीम मौके पर जाकर निरीक्षण भी कर रही है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. मनोज के मुताबिक, दुबई से लौटे दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि ये लोग आजमगढ़ व देवरिया के रहने वाले हैं। एयरपोर्ट पर जांच के दौरान इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, उत्तराखंड, पंजाब, मुंबई, दिल्ली और महाराष्ट्र की यात्रा कर लौटे 11 लोगों में वायरस मिला है। ये संक्रमित कैंट जानकीपुरम, न्यू हैदराबाद, गुडंबा, आलमबाग समेत अन्य इलाकों के हैं।
सभी की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, यात्रा से पहले चार लोगों ने जांच कराई। सभी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

डिप्टी सीएमओ डॉ. मिलिंद ने बताया कि फ्लाइट में पॉजिटिव मिले दो यात्रियों के आसपास सीट में बैठे यात्रियों का रिकॉर्ड मंागा गया है।
दो परिवार के आठ लोग पॉजिटिव
डिप्टी सीएमओ के मुताबिक, दो परिवार के आठ सदस्यों में वायरस मिला है। नक्खास निवासी एक ही परिवार के पांच लोगों पॉजिटिव आए हैं। इनमें से किसी की भी ट्रेवल हिस्ट्री नहीं मिली है। वहीं, छितवापुर निवासी परिवार के एक 16 वर्षीय किशोर समेत तीन सदस्यों में भी संक्रमण मिला है। सभी रोगी बिना लक्षण वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed