{"_id":"667f31b9f2e0982e94014c74","slug":"25-meritorious-students-will-be-honored-today-raebareli-news-c-101-1-rai1002-116203-2024-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: 25 मेधावी छात्र-छात्राओं का आज होगा सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: 25 मेधावी छात्र-छात्राओं का आज होगा सम्मान
Sat, 29 Jun 2024 03:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 29 Jun 2024 03:27 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान शनिवार को विकास भवन परिसर के महात्मा गांधी सभागार में होगा। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई। समारोह में शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी मौजूद होंगे।
अमर उजाला की तरफ से हर साल की तरह इस वर्ष भी मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान किया जाएगा। इसे लेकर माध्यमिक शिक्षा विभाग ने शुक्रवार को तैयारी पूरी कर ली। शनिवार को 11 बजे विकास भवन परिसर के महात्मा गांधी सभागार में मेधावियों का सम्मान किया जाएगा।
मेधावियों को मेडल और प्रमाण पत्र दिया जाएगा। सूची में शामिल कशिश यादव ने इंटर की परीक्षा में प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया है। कशिश न्यू आदर्श शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज मुराईबाग डलमऊ की छात्रा हैं।
विज्ञापन
डीआईओएस ओमकार राणा ने बताया कि मुख्य अतिथि शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी और जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के हाथों हाईस्कूल के 14 व इंटरमीडिएट के 11 मेधावियों को सम्मानित किया जाएगा।