फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   25 lakhes fraud on behalf of home minister

गृहमंत्री का करीबी बता लोन दिलाने के नाम पर 25 लाख रुपये ठगे

Sun, 29 Nov 2020 01:14 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 01:14 AM IST
विज्ञापन
25 lakhes fraud on behalf of home minister
कृष्णानगर में ठगों ने खुद को गृहमंत्री का करीबी बताकर दो युवकों से लोन पास कराने के नाम पर 25 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ितों ने एफआईआर दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर धीरेंद्र उपाध्याय का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ने बताया कि इंद्रलोक कॉलोनी निवासी योगेंद्र त्रिपाठी और गीतेश द्विवेदी ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित तुलसी विहार निवासी नवीन वानखेडे़, गुड़गांव के नरसिंहपुर निवासी मनोज सिंह और दिल्ली के रितेश तिवारी पर ठगी का आरोप लगाया है। वहीं योगेंद्र का कहना है कि बीते वर्ष पिकेडली होटल में एक पार्टी के दौरान अपने परिचित अमित शुक्ला के जरिए नवीन वानखेडे़ से मुलाकात हुई थी। नवीन ने बताया था कि उसका साथी रितेश तिवारी गृहमंत्री के जनसंपर्क अधिकारी का काफी करीबी है।
विज्ञापन

योगेंद्र ने अपनी व गीतेश की लखनऊ और उरई की जमीनों पर 25 करोड़ रुपये का लोन पास कराने के लिए कहा तो वह तैयार हो गया। बकौल योगेंद्र, ठग ने उन्हें 17 नवंबर 2019 को दिल्ली में नोवाटेल होटल बुलाया और जमीन के कागजात देखे। कागजी कार्रवाई के लिए उसने 37,500 रुपये मांगे। योगेंद्र ने 18 नवंबर को अपने एचडीएफसी बैंक खाते से नवीन के एसबीआई खाते में रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद फिर 1,12,500 रुपये मांगे जिसे ऑनलाइन दे दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवीन ने योगेंद्र और गीतेश को मनोज सिंह से भी मिलवाया। उसका कहना था कि मनोज अधिकारी है जो लोन पास कराता है। मनोज ने तीन दिसंबर 2019 को 27,500 रुपये नवीन को दिलाया। कुछ दिन बाद उसने फोन कर गीतेश को दिल्ली बुलाया और रितेश तिवारी को मुख्य अधिकारी बताते हुए दिल्ली के छतरपुर स्थित फॉर्म हाउस में उससे मुलाकात कराई। रितेश ने लोन की स्टॉम्प ड्यूटी के लिए कुछ शुल्क लगने की बात कही। उसने गीतेश से प्रॉपर्टी के कागजात की फोटोकॉपी, आधार, पैन, पासपोर्ट व उसकी फर्म रक्तदंतिका इंजीनियर्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर के कागजात ले लिए। 20 दिसंबर को नवीन ने गीतेश को फोन कर दिल्ली से लखनऊ की फ्लाइट के दो टिकट बुक कराए। 22 दिसंबर को नवीन व उसका एक साथी लखनऊ आए और प्रॉपर्टी का सत्यापन कराया। इसके बाद योगेंद्र ने अपने घर पर नवीन को स्टाम्प ड्यूटी के लिए मांगा गया आठ लाख रुपये नकद दिया।

योगेंद्र ने बताया कि इसके बाद मनोज सिंह मेसेज भेजकर गीतेश को फ्लाइट के टिकट व रुपये मंगाते रहे। ठगों ने मुंबई से भोपाल, भोपाल से मुंबई और मुंबई से दिल्ली की कई फ्लाइट की टिकट कराईं। यही नहीं, रहने-खाने का भुगतान भी कराया लेकिन लोन पास नहीं कराया। योगेंद्र ने बताया कि इस तरह से कई बार में ठगों ने कुल 25 लाख रुपये उनसे लिए। इंस्पेक्टर का कहना है कि केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed