{"_id":"601318f38ebc3e5bb07051f8","slug":"25-km-away-girls-board-exam-centre-from-school-lko-city-news-lko562059130","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 किमी. दूर बनाया छात्राओं का परीक्षा केंद्र, गोमती नगर लोनापुर स्थित आरबीएम इंटर कॉलेज की छात्राओं का परीक्षा केंद्र आलमबाग में बनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 किमी. दूर बनाया छात्राओं का परीक्षा केंद्र, गोमती नगर लोनापुर स्थित आरबीएम इंटर कॉलेज की छात्राओं का परीक्षा केंद्र आलमबाग में बनाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के कई स्कूलों के छात्रों के परीक्षा केंद्र 15 से 20 किलोमीटर दूर बनाए गए हैं। यहां तक कि गोमती नगर लोनापुर स्थित आरबीएम इंटर कॉलेज की छात्राओं का परीक्षा केंद्र 25 किलोमीटर से भी ज्यादा दूर बना दिया गया है। इसे लेकर कई स्कूलों ने आपत्ति दर्ज कराई है। परीक्षा केंद्रों और स्कूलों के बीच की दूरी जियो टैगिंग से तय की जाती है। इसके लिए प्रधानाचार्य अपने स्कूल परिसर में मोबाइल एप का इस्तेमाल करते हैं।
गोमती नगर लोनापुर स्थित आरबीएम इंटर कॉलेज के इंटर के 56 छात्रों का परीक्षा केंद्र 25 किलोमीटर दूर घसियारी मंडी स्थित बाबा ठाकुर दास इंटर कॉलेज को बनाया गया है। यहां की हाई स्कूल की 24 और इंटर की 12 छात्राओं का परीक्षा केंद्र आलमबाग स्थित स्वतंत्र गर्ल्स इंटर कॉलेज बनाया गया है। जो स्कूल से करीब 25 किलोमीटर से भी ज्यादा दूर है। जबकि नियम के अनुसार छात्राओं का परीक्षा केंद्र पांच किलोमीटर के दायरे में बनाया जाना चाहिए था। विशेष परिस्थितियों में ही थोड़ा बढ़ाया जा सकता है।
इसे लेकर स्कूल प्रबंधक ने जिला विद्यालय निरीक्षक के परीक्षा कार्यालय में आपत्ति दर्ज कराई है। यही नहीं, प्रकाश बाल विद्या मंदिर गोमती नगर के हाई स्कूल के 40 छात्रों का भी परीक्षा केंद्र करीब 25 किलोमीटर दूर बाबा ठाकुर दास इंटर कॉलेज को बनाया गया है। अर्जुनगंज विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के इंटर के 94 छात्रों का परीक्षा केंद्र भी 25 किलोमीटर से ज्यादा दूर बाबू बाबा ठाकुर दास इंटर कॉलेज बनाया गया है। इसी प्रकार जानकीपुरम स्थित सैम पब्लिक इंटर कॉलेज के 58 छात्रों का परीक्षा केंद्र गोलागंज सेंटेनियल इंटर कॉलेज को बनाया गया है। इसकी दूरी 25 किलोमीटर से ज्यादा है।
विज्ञापन
15 किमी. से ज्यादा दूर परीक्षा केंद्रों की भरमार
बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज इंदिरा नगर, सेंट कोलंबस गोमती नगर, टाउन हॉल पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल जानकीपुरम, मालती शिक्षा निकेतन बीकेटी, एमएल सीटी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल मोहान रोड समेत कई स्कूलों का परीक्षा केंद्र 15 किलोमीटर से ज्यादा दूर बनाया गया है।
30 स्कूलों ने दर्ज कराई आपत्ति
पहले ही दिन करीब 30 स्कूलों ने परीक्षा कार्यालय में आपत्ति दर्ज कराई है। इनमें अधिकांश शिकायत दूरी को लेकर है। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि दूरी के नियम में बदलाव किया गया है। अब 12 किलोमीटर तक परीक्षा केंद्र बनाए जा सकते हैं। आपत्तियों का निस्तारण नियम के अनुसार किया जाएगा।