{"_id":"69865aeca8eebb636104d044","slug":"246-candidates-got-apprenticeship-opportunity-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1594487-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: 246 अभ्यर्थियों को मिला अप्रेंटिसशिप का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: 246 अभ्यर्थियों को मिला अप्रेंटिसशिप का मौका
Sat, 07 Feb 2026 02:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 07 Feb 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
कैंपस ड्राइव में विभिन्न ट्रेड से प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थियों ने भाग लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। अलीगंज स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) परिसर में शुक्रवार को हुई कैंपस ड्राइव में विभिन्न ट्रेड से प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थियों ने भाग लिया। पानीपत स्थित मारुति सुजुकी कंपनी के प्रतिनिधियों ने राष्ट्रीय व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (एनसीवीटी) और राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (एससीवीटी) से जुड़ी जानकारियां दीं। ड्राइव के दौरान लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में कुल 530 अभ्यर्थी शामिल हुए। कंपनी के मानकों पर खरे उतरने वाले 246 युवाओं का अप्रेंटिसशिप के लिए चयन किया गया। चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी की ओर से 19,500 रुपये तथा सरकार की ओर से 2,500 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा। इसके साथ ही छात्रावास और दोपहर के भोजन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
आईटीआई के प्लेसमेंट अधिकारी एम.ए. खान ने बताया कि कैंपस ड्राइव में मोटर मैकेनिक, डीजल मैकेनिक, मशीनिस्ट, फिटर सहित अन्य ट्रेड के अभ्यर्थी शामिल हुए। चयनित युवाओं को कंपनी में एक वर्ष की अप्रेंटिसशिप कराई जाएगी। अप्रेंटिसशिप पूरी करने के बाद योग्य अभ्यर्थियों को नियमित रोजगार के अवसर भी मिल सकेंगे।
कंपनी प्रतिनिधियों ने सामूहिक सत्र के माध्यम से युवाओं को कंपनी के कार्यक्षेत्र, अप्रेंटिसशिप के महत्व और करियर संभावनाओं की जानकारी दी। साथ ही प्रतिभागियों के प्रश्नों के उत्तर देकर उन्हें भविष्य की तैयारी के लिए मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया।