{"_id":"694eef488d052492e80830fe","slug":"240-new-flats-to-be-built-in-aravali-enclave-of-vrindavan-yojana-registration-to-open-in-six-months-lucknow-news-c-13-lko1096-1533274-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: वृंदावन योजना के अरावली एन्क्लेव में बनेंगे नए 240 फ्लैट, छह महीने में खुलेगा पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: वृंदावन योजना के अरावली एन्क्लेव में बनेंगे नए 240 फ्लैट, छह महीने में खुलेगा पंजीकरण
विज्ञापन
आवास विकास की बैठक।
लखनऊ। रायबरेली रोड स्थित वृंदावन योजना में अरावली एन्क्लेव का अधूरा काम अब पूरा कराया जाएगा। इससे 240 नए टू-बीएचके फ्लैट बनेंगे। निर्माण एक साल में पूरा करने और छह महीने में पंजीकरण खोलने का लक्ष्य है। प्रस्ताव को शुक्रवार को आवास विकास परिषद की बोर्ड बैठक में मंजूरी दी गई।
परिषद के सचिव नीरज शुक्ल ने बताया कि अरावली योजना में प्रस्तावित 12 टावरों में से पांच अधूरे हैं। यहां 560 टू-बीएचके फ्लैट बनने थे, लेकिन मांग कम होने पर काम रोक दिया गया था। अब ज्यादातर फ्लैट बिक चुके हैं, इसलिए अधूरे टावर पूरे कराए जाएंगे। उप आवास आयुक्त चंदन पटेल के अनुसार, नए 240 फ्लैट 158 से 166 वर्गमीटर क्षेत्रफल के होंगे, जिनकी कीमत 92 से 96 लाख रुपये तय की गई है। 60 दिन में पूरा भुगतान करने पर 15 प्रतिशत की छूट भी मिलेगी।
फुटबॉल ग्राउंड ठेके पर देने को मंजूरी
विकासनगर सेक्टर-11 स्थित करीब दो एकड़ में फैले फुटबॉल ग्राउंड को आवास विकास परिषद ठेके पर देगी। बोर्ड ने इसे टेंडर के जरिये 10 साल की लीज पर देने का प्रस्ताव पास किया है। इसके बाद लीज दो बार में पांच-पांच साल बढ़ाई जा सकेगी, बशर्ते कार्य संतोषजनक हो। प्रशिक्षण और आयोजनों की फीस सरकारी दरों पर ही रहेगी।
विज्ञापन
अवध विहार में 100 भूखंडों का होगा पंजीकरण
शहीद पथ स्थित अवध विहार योजना में करीब 100 भूखंडों का पंजीकरण एक-दो महीने में खोला जाएगा। आवेदन ऑनलाइन होंगे और आवंटन लॉटरी से किया जाएगा। वहीं, अयोध्या योजना में भूखंडों के साथ मकान (विला) बनाने की भी योजना तैयार की जा रही है।