फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   24 teams to vie for the title in the district football league.

Lucknow News: जिला फुटबॉल लीग में खिताब के लिए भिड़ेंगी 24 टीमें

Sat, 04 Jul 2026 02:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
24 teams to vie for the title in the district football league.
लखनऊ। सतवंत सिंह एवं ओलंपियन स्वर्ण पदक विजेता रवींद्र पाल सिंह की स्मृति में आयोजित होने वाली लखनऊ फुटबॉल लीग का आगाज 10 जुलाई से होगा। चौक स्टेडियम में खेली जाने वाली इस प्रतियोगिता में कुल 24 टीमें हिस्सा लेंगी, जिन्हें छह पूलों में बांटा गया है। प्रत्येक पूल में चार-चार टीमों को रखा गया है। लीग के सफल आयोजन को लेकर शुक्रवार को केडी सिंह बाबू स्टेडियम में लखनऊ फुटबॉल संघ की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, जिसमें 23 क्लबों के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

लखनऊ फुटबॉल संघ के सचिव कन्हैया लाल ने बताया कि लीग की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। टीमों का पूल निर्धारण भी कर दिया गया है। पूल ए में टेक्ट्रो एफसी, एलडीए (बी), कलंदी एफसी और उजय एफसी को शामिल किया गया है। पूल बी में स्पोर्ट्स कॉलेज, टीएफए (बी), आरबीआई और लखनऊ एरोज की टीमें रहेंगी। पूल सी में एक्स-स्टूडेंट्स, फाल्कन रिजर्व, न्यू बॉयज और चौक स्पोर्टिंग को जगह मिली है। पूल डी में एलडीए (ए), टीएफए (ए), मिलानी एफसी और अलीगंज वॉरियर्स शामिल हैं। वहीं पूल ई में यूपी पुलिस, टेक्ट्रो रिजर्व, कैंट स्पोर्टिंग और एसआर क्लब की टीमें मुकाबला करेंगी। पूल एफ में लखनऊ फाल्कन एफसी, एलीट एफसी, आरए बॉयज सहित चार टीमें खेलेंगी। संघ के अनुसार अगली बैठक में प्रतियोगिता के फिक्स्चर जारी किए जाएंगे, जिसके बाद उद्घाटन मुकाबले और मैचों के कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed