फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   24 shops sealed for not paying house tax, protests at many places

Lucknow News: गृहकर न जमा करने पर 24 दुकानें सील, कई जगह विरोध

Wed, 20 Aug 2025 02:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
24 shops sealed for not paying house tax, protests at many places
दुकान सील करती नगर निगम की टीम।
लखनऊ। बकाया गृहकर न जमा करने वालों के खिलाफ नगर निगम ने मंगलवार को सीलिंग की कार्रवाई की। इस दौरान नगर निगम टीम को विरोध का भी सामना करना पड़ा। कार्रवाई के दौरान 24 दुकानें सील की गईं।
विज्ञापन

नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह ने बताया कि मंगलवार को बड़े गृहकर बकाएदारों के खिलाफ अभियान चलाया गया। यह भवनस्वामी बिल और नोटिस जारी करने के बाद भी गृहकर जमा नहीं कर रहे थे। कार्रवाई के दौरान जोन एक, तीन, चार व पांच में 24 दुकानें सील की गईं। इस दौरान करीब 15 लाख रुपये गृहकर भी जमा हुआ। मंगलवार को सभी जोनों में ऑनलाइन और काउंटर पर मिलाकर करीब 1.15 करोड़ रुपये गृहकर जमा हुआ है। भवनस्वामियों से अपील है कि वह कार्रवाई से बचने के लिए अपना बकाया गृहकर जमा कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed