फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   24 shopping complexes, hotels raided, equipment found in bad condition

Lucknow News: 24 शॉपिंग कांप्लेक्स, होटलों में छापा, बदहाल मिले उपकरण

Mon, 22 May 2023 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 22 May 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
24 shopping complexes, hotels raided, equipment found in bad condition
खामियां मिलने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के संचालकों को नोटिस जारी
विज्ञापन

रायबरेली। गर्मी में आग से निपटने के लिए शहर के शॉपिंग कांप्लेक्स में पुख्ता प्रबंध नहीं हैं। सोमवार को अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने 10 कांप्लेक्सों समेत 24 प्रतिष्ठानों में छापामारी करके आग से निपटने के बंदोबस्त जांचे। कहीं भी मानक पूरे नहीं मिले। सभी संचालकों को नोटिस दी गई। कइयों को मौके पर ही फटकार लगाई गई।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी एसके सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट अधिकारियों की टीम ने सोमवार को शहर के शॉपिंग मॉल में आग से निपटने के बंदोबस्त चेक किया। डिग्री कॉलेज चौराहा से सिविल लाइन तक वी-2 मार्ट, सिटी कार्ट, बी बाजार, फैशन फैक्ट्री, मेगा मार्ट को चेक किया गया। कहीं भी सारे बंदोबस्त नहीं मिले। मॉल के संचालकों को कड़ी फटकार देते हुए नोटिस दी गई। इसके अलावा अग्निशमन विभाग के अधिकारियों की टीमों ने बछरावां क्षेत्र में पांच, महराजगंज क्षेत्र में चार, सलोन क्षेत्र में पांच व लालगंल में पांच प्रतिष्ठानों में आग से निपटने के बंदोबस्त चेक किए। मुख्य अग्निशमन अधिकारी एसके सिंह ने बताया कि सभी प्रतिष्ठानों के संचालकोंं को नोटिस देकर आग से निपटने के बंदोबस्त पुख्ता करने के आदेश दिए गए हैं। ऐसा न करने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed