फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   24 crore corona doses have been given in Uttar Pradesh.

Corona Vaccination: 24 करोड़ कोरोना टीके की डोज लगाने वाला पहला राज्य बना यूपी, मुख्यमंत्री योगी बोले- कोरोना की हार तय

Thu, 20 Jan 2022 12:49 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 20 Jan 2022 12:49 PM IST
सार

यूपी 24 करोड़ कोरोना टीके की डोज देने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। यह देश के किसी एक राज्य में हुआ सर्वाधिक टेस्टिंग-टीकाकरण है।

विज्ञापन
24 crore corona doses have been given in Uttar Pradesh.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : PTI

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश में अब तक कोविड टीके की 24 करोड़ से अधिक डोज लगाई जा चुकी है साथ ही 9 करोड़ 72 लाख से अधिक सैम्पल की जांच भी हो चुकी है। यह देश के किसी एक राज्य में हुआ सर्वाधिक टेस्टिंग-टीकाकरण है। हमारे स्वास्थ्यकर्मियों, फ्रंटलाइन वर्करों, निगरानी समितियों, स्थानीय प्रशासन और जिन्होंने उत्साह के साथ टीकाकवर लिया उन सभी का अभिनंदन है। अब कोराना की हार तय है।

विज्ञापन


प्रदेश में 18 वर्ष से अधिक उम्र के 96 प्रतिशत से अधिक लोगों ने टीके की पहली डोज प्राप्त कर ली है। 62 प्रतिशत से अधिक लोग कोविड टीके की दोनों डोज ले चुके हैं। विगत दिवस तक 15-17 आयु वर्ग के लगभग 48 प्रतिशत किशोरों ने टीका कवर प्राप्त कर लिया है और 45 प्रतिशत से अधिक पात्र लोगों को प्री-कॉशन डोज भी मिल चुकी है। अब हम औसतन 25 लाख लोगों को हर दिन टीकाकवर दे रहे हैं, इस क्षमता को बढ़ाकर 30 लाख दैनिक किया जाए। टीकाकरण में धीमी गति वाले जिलों से संवाद बनाएं। यहां विशेष प्रयास किए जाने की जरूरत है।
विज्ञापन


24 घंटों में 02 लाख 47 हजार 845 कोरोना टेस्ट किए गए, जिसमें 18,554 नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसी अवधि में 19,328 लोग उपचारित होकर कोरोना मुक्त भी हुए। वर्तमान में कुल एक्टिव केस की 97 हजार 329 है। यह संक्रमण वायरल फीवर की तरह है। अतः इससे डरने की आवश्यकता नहीं है, लेकिन सभी एहतियात अवश्य बरते जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि 23 जनवरी को प्रस्तावित शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के व्यवस्थित आयोजन के लिए सभी तैयारियों की परख कर ली जाए। यदि कोई कोविड पॉजिटिव अभ्यर्थी परीक्षा देने का इच्छुक है तो उसके लिए पृथक कक्ष की व्यवस्था दी जाए। हर केंद्र पर एक कोविड केयर सेंटर स्थापित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed