{"_id":"688a7b18e08c778dc00553ef","slug":"2324-lakh-stolen-from-area-sales-managers-house-lucknow-news-c-13-knp1002-1317087-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: एरिया सेल्स मैनेजर के मकान में 23.24 लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: एरिया सेल्स मैनेजर के मकान में 23.24 लाख की चोरी
Thu, 31 Jul 2025 01:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 31 Jul 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। बीबीडी इलाके में स्थित गोयल एन्क्लेव अपार्टमेंट निवासी जेके सीमेंट के एरिया सेल्स मैनेजर रवि शंकर त्रिपाठी के मकान से चोरों ने 23.24 लाख के जेवर व नकदी चुरा ली। सोमवार को बीबीडी पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
रवि शंकर के मुताबिक वह वर्तमान में कानपुर में पोस्टेड हैं। पत्नी व बच्चों के साथ वह वहीं रहते हैं। बीबीडी में उनकी मां रंभा पांडेय व पिता देवकुमार पांडेय अकेले रहते हैं। चार जुलाई को मां और पिता गांव बिहार गए थे। 27 जुलाई को काम करने वाली रीना ने रवि को फ्लैट के गेट का ताला टूटा होने की जानकारी दी। कमरों का सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोर अलमारी में रखे जेवर और नकदी चुरा ले गए। पीड़ित ने घटना की जानकारी बीबीडी पुलिस को दी। इंस्पेक्टर राम सिंह के मुताबिक अपार्टमेंट व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
चोरों ने सीएम की जैमर ड्यूटी में तैनात कर्मी का मकान खंगाला
लखनऊ। चिनहट के गोविंद विहार कॉलोनी निवासी सीएम की जैमर ड्यूटी में तैनात कर्मी संदीप सिंह ने बीबीडी के हिमसिटी एन्क्लेव स्थित नव निर्माणाधीन मकान से 90 हजार का सामान चोरी होने की एफआईआर बीबीडी थाने में दर्ज कराई है। संदीप के मुताबिक कुछ दिन पहले वह ड्यूटी पर मेरठ गए थे। 26 जुलाई को पड़ोसी ने उन्हें नव निर्माणाधीन मकान में चोरी होने की सूचना दी। इंस्पेक्टर राम सिंह के मुताबिक चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
चार बंद मकानों से लाखों के जेवर और नकदी पार
लखनऊ। चोरों ने बिजनौर और नगराम में चार मकानों से लाखों के जेवर और नकदी चुरा ली। पीड़ितों ने थानों में एफआईआर दर्ज कराई है। बिजनौर के कजियाना मोहल्ला निवासी सैयद मजहर अब्बास रिजवी के मुताबिक, वह बीते रविवार ससुराल हुसैनाबाद गए थे। बुधवार को लौटे तो घर का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो अलमारी का लॉकर टूटा पड़ा था। उसमें रखे सोने के जेवर और 50 हजार रुपये गायब थे। उधर, चोरों ने नगराम के नेहरू नगर निवासी मो. अहमद के घर से मंगलवार रात एक लाख रुपये, पड़ोसी के घर से 20 हजार रुपये व पीर मोहम्मद के घर से लाखों के जेवर चोरी कर लिए। पुलिस के मुताबिक चारों वारदातों की तफ्तीश की जा रही है।