#Votekaro: तिरंगा बनाकर बच्चों ने ली बड़ों को मतदान के लिए प्रेरित करने की शपथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'लखनऊ वोट 6 मई' कार्यक्रम का आयोजन 'अमर उजाला' ने अपने सामाजिक सरोकारों की मुहिम को आगे बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन के सहयोग से किया। इस मौके पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी वेंकटेश्वर लू, लखनऊ के जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी मनीष बंसल, डीआईओएस मुकेश कुमार सिंह व पर्वतारोही पद्मश्री अरुणिमा सिन्हा मौजूद रहीं। बच्चों ने कार्यक्रम को यादगार बनाते हुए अलग-अलग रंगों की टोपियां पहनकर तिरंगे झंडे का विहंगम दृश्य प्रस्तुत किया।
बच्चों ने शपथ लेते हुए मतदान के लिए अपनी जान पहचान के कम से कम पांच लोगों को मतदान केंद्र तक ले जाने की शपथ ली। उन्हें जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने शपथ दिलाई।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि हमारे महापुरुषों ने संविधान बनाकर हमें वोट करने का अधिकार दिया, जिससे कि हम इस देश को सही दिशा में ले जा सकें। इसलिए हमें समझना चाहिए हमारा वोट बेशकीमती है। उन्होंने कहा कि जिस तरह खेत में अच्छी फसल पैदा करने के लिए समझदार किसान खेतों से खरपतवार की सफाई करते हैं वैसे ही हम जागरूकता से अपने देश के लोकतंत्र को मजबूत कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि लोगों में अच्छाई भी होती है बुराई भी। जैसे कि एक खेत में बबूल भी उगते हैं और अच्छी फसलें भी। ये तो उन किसानों पर निर्भर है कि वह खेत की देखभाल कैसे करते हैं। इसी तरह हमें भी अच्छे नागरिक बनकर अपनी जिम्मेदारियों को समझना चाहिए। जिससे कि हमारा देश आगे बढ़े।
आपको बता दें कि अमर उजाला लंबे समय से #Votekro अभियान को चला रहा है, मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है, मतदाताओं से अपील है कि लोकतंत्र के इस महापर्व में ज्यादा से ज्यादा संख्या में हिस्सा लें और वोट करें। अमर उजाला के इस अभियान की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी प्रशंसा कर चुके हैं।
बारिश के बीच भी डटे रहे बच्चे, ली शपथ, देखें वीडियो
मुख्य निर्वाचन अधिकारी वेंकटेश्वर लू ने किया संबोधित
डीएम कौशल राज शर्मा ने बच्चों को दिया प्रेरित करने का संदेश
पर्वतारोही अरुणिमा सिंहा ने अपने संबोधन से बच्चों में भरा जोश
यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने लखनऊ के मतदाताओं से की ये अपील
जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा बोले, अमर उजाला का ये प्रयास सराहनीय
डीआईओएस मुकेश कुमार सिंह ने की जलपान से पहले मतदान की अपील
मुख्य विकास अधिकारी मनीष बंसल ने कहा, बच्चों को मुहिम से जोड़ना शानदार
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.