फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   230 company force will be deployed in Uttar Pradesh for Loksabha Election 2024.

Loksabha Election: लोकसभा चुनाव में तैनात होगा 230 कंपनी अर्द्धसैनिक बल, यूपी पुलिस की तैयारियां पूरी

Sat, 24 Feb 2024 12:41 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 24 Feb 2024 12:41 AM IST
सार

लोकसभा चुनाव में यूपी में करीब दो लाख पुलिसकर्मियों को तैनात करने की तैयारी है। यूपी पुलिस ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

विज्ञापन
230 company force will be deployed in Uttar Pradesh for Loksabha Election 2024.
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पुलिस महकमे की ओर से लोकसभा चुनाव के लिए केंद्र सरकार से 230 कंपनी अर्द्धसैनिक बल मांगा जाएगा। प्रदेश पुलिस ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। महीने के अंत में राजधानी आने वाली केंद्रीय चुनाव आयोग की टीम के सामने तैयारियों का खाका प्रस्तुत किया जाएगा।

विज्ञापन


प्रदेश पुलिस चुनाव में करीब दो लाख पुलिसकर्मियों को तैनात करने की तैयारी में है। इसके अलावा करीब 50 हजार होमगार्ड, 10 हजार से ज्यादा पीएसी के जवान भी ड्यूटी में लगाए जाएंगे। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में करीब 200 कंपनी अर्द्धसैनिक बल यूपी को दिया गया था।
विज्ञापन


मालूम रहे कि आयोग की टीम वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और जिलों के पुलिस कप्तानों के साथ बैठक करेगी, जिसमें चुनाव के दौरान सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की जाएगी। यूपी में चुनाव कितने चरणों में होगा, इसे लेकर भी आयोग के साथ गहन मंथन होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों का मानना है कि आबादी के हिसाब से बड़ा राज्य होने की वजह से सात चरणों में चुनाव होने से इंतजाम में आसानी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed