{"_id":"6644f53ed53aaf1b0e019c4c","slug":"23-polling-personnel-remained-missing-on-the-second-day-of-training-fir-will-be-registered-shravasti-news-c-104-1-srv1002-104868-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: प्रशिक्षण में दूसरे दिन नदारद रहे 23 मतदान कार्मिक, दर्ज होगी प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: प्रशिक्षण में दूसरे दिन नदारद रहे 23 मतदान कार्मिक, दर्ज होगी प्राथमिकी
Wed, 15 May 2024 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 15 May 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज भिनगा में पीठासीन व मतदान अधिकारियों को प्रशिक्षण दिलाया जा रहा है। इसके दूसरे दिन बुधवार को 23 मतदान कार्मिक अनुपस्थित रहे। इन पर प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए डीएम ने सीडीओ को निर्देशित किया है।
प्रशिक्षण के दूसरे दिन डीएम कृतिका शर्मा व सीडीओ और प्रभारी अधिकारी कार्मिक अनुभव सिंह ने मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय व तृतीय को प्रशिक्षण दिया। इस दौरान उन्हें मतदान सामग्री, ईवीएम, माकपोल, मशीन सील करने, वोटिंग क्लोज करने तथा पत्रक पर हस्ताक्षर करने सहित मतदान प्रक्रियाओं का बारीकी से जानकारी दी गई। साथ ही डीएम ने ईवीएम में अचानक खराबी आने पर क्या करें। इसकी जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने ईवीएम व वीवीपैट संचालन के बारे में प्रशिक्षित किया। दो पालियों में आयोजित इस प्रशिक्षण के दौरान 1600 की जगह 1578 मतदान कार्मिक उपस्थित रहे। जबकि 23 कार्मिक अनुपस्थित रहे। इन पर डीएम ने सीडीओ को प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए।
यह रहे अनुपस्थित
प्रशिक्षण के दौरान सहायक शिक्षक राधा यादव, राजकुमारी, पंचायत सहायक महिपाल यादव, सहायक अध्यापक प्रीति भारद्वाज, शिक्षामित्र सरिता देवी मिश्रा, शिक्षिका ऋचा, शिक्षामित्र मिथलेश कुमारी, अनुदेशक स्मृति मिश्रा, पंचायत सहायक संतोष कुमार मौर्य, शिक्षामित्र गुड्डी देवी, अनीता देवी, निर्मला सिंह, पूनम श्रीवास्तव, कनिष्ठ सहायक नवीन कुमार सिंह, सहायक अध्यापक चांदनी पाल, पंचायत सहायक अनामिका वर्मा, सहायक अध्यापक प्रवीण कुमार, सहायक अध्यापक सबिस्ता फहीम, सहायक अध्यापक अपराजिता के विरुद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।