{"_id":"5e5e0db78ebc3ec54e0bd4d9","slug":"23-lakh-applicants-applied-for-sipahi-recruitment","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सिपाही भर्तीः 23 लाख अभ्यर्थियों में से 58 हजार ने पास की थी दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही भर्तीः 23 लाख अभ्यर्थियों में से 58 हजार ने पास की थी दौड़
Tue, 03 Mar 2020 02:04 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 03 Mar 2020 02:04 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिपाही भर्ती 2018 के लिए कुल 23 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इनमें से लगभग 19 लाख अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में शामिल हुए थे। लिखित परीक्षा के बाद मेरिट के आधार पर भर्ती के कुल पदों के ढाई गुना अभ्यर्थियों यानी एक लाख 23 हजार अभ्यर्थियों को अभिलेखों के सत्यापन और शारीरिक परीक्षण के लिए बुलाया गया था।
विज्ञापन
58 हजार अभ्यर्थियों ने दौड़ भी पास कर ली, लेकिन इनमें से लगभग 9 हजार अभ्यर्थी कटऑफ तय होने के बाद अंतिम रूप से जारी चयन सूची में जगह बनाने से चूक गए। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष राजकुमार विश्वकर्मा ने बताया कि परीक्षा से लेकर फाइनल सूची तैयार करने तक कुल चार बार अभ्यर्थियों की बायोमीट्रिक का मिलान किया गया।
विज्ञापन
इसमें दौड़ की प्रक्रिया पूरी होने तक 100 ऐसे अभ्यर्थी पकड़े गए, जिन्होंने दूसरे के स्थान पर परीक्षा दी थी। सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। इनमें से 60 गिरफ्तार भी किए गए। अंतिम सूची तैयार होने के बाद फिर से मिलान किया गया तो 16 अन्य अभ्यर्थियों के डाटा का मिलान नहीं हो सका। इन्हें चयन प्रक्रिया से बाहर कर दिया गया।
विज्ञापन
इन पर भी एफआईआर दर्ज करने की तैयारी है। विश्वकर्मा ने बताया कि इस भर्ती प्रक्रिया के दौरान सॉल्वर गैंग के सदस्यों ने बायोमीट्रिक व्यवस्था में भी सेंध लगाने का प्रयास किया गया। फर्जी फिंगर प्रिंट बनवाकर धोखा देने का प्रयास किया गया लेकिन संबंधित अधिकारियों की सक्रियता से ऐसे अभ्यर्थियों को पकड़ लिया गया। इनमें सबसे अधिक प्रकरण आगरा, वाराणसी और मेरठ के रहे।
योगी राज में पुलिस विभाग में 1.37 लाख भर्तियां
योगी राज में पुलिस विभाग में 1.37 लाख भर्तियां
अपर मुख्य सचिव गृह ने कहा कि मौजूदा सरकार में पुलिस महकमे में विभिन्न पदों पर अब तक 1,37,253 पदों के परिणाम जारी किए गए हैं। इनमें 88,298 नागरिक पुलिस के सिपाही, 42,615 पीएसी के सिपाही और 4,346 पुलिस उप निरीक्षक के पद शामिल हैं।
जल्द भरे जाएंगे विभिन्न श्रेणी के 11428 पद
विश्वकर्मा ने बताया कि पुलिस महकमे में विभिन्न श्रेणी के 11428 पदों पर भर्ती प्रक्रिया प्रचलित है। इनमें उपनिरीक्षक के 5623, जेल वार्डर के 3638, घुड़सवार पुलिस के 102 और फायरमैन के 2065 पद शामिल हैं। इन पदों के लिए गर्मी की छुट्टियों में लिखित परीक्षा और वर्ष के अंत तक दौड़ कराने की तैयारी है।