फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   23 Aditional SP transferred in Uttar Pradesh.

UP: यूपी में एडिशनल एसपी रैंक के 23 अफसरों का तबादला, त्योहारों के बाद तबादलों का दौर शुरू

Sun, 09 Nov 2025 07:10 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 09 Nov 2025 07:10 PM IST
सार

यूपी में रविवार को 23 एडिशनल एसपी के तबादले कर दिए गए। अफसरों के तबादले की सूची जारी कर दी गई है। बीएस वी कुमार को उपसेनानायक, 47वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद में तैनाती दी गई है।

विज्ञापन
23 Aditional SP transferred in Uttar Pradesh.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

डीजीपी मुख्यालय ने रविवार को एडिशनल एसपी रैंक के 23 पीपीएस अफसरों का तबादला कर दिया। नोएडा से वाराणसी कमिश्नरेट भेजे जा रहे बीएस वीर कुमार को अब 47वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद भेजा गया है। गाजियाबाद में तैनात सच्चिदानंद को विशेष सुरक्षा बल मुख्यालय भेजा गया है। फतेहगढ़ में तैनात डॉ. संजय कुमार को 27वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर भेजा गया है। इटावा के एएसपी अपराध सुबोध गौतम को हरदोई का एएसपी पूर्वी बनाया गया है। डीजीपी मुख्यालय में तैनात संतोष कुमार द्वितीय का गोरखपुर के लिए पूर्व में हुआ तबादला निरस्त कर दिया गया है।

विज्ञापन


इसी तरह हरदोई के एएसपी पूर्वी नृपेंद्र को वाराणसी कमिश्नरेट भेजा गया है। कुशीनगर में तैनात निवेश कटियार को यूपी 112 भेजा गया है। यूपी 112 में तैनात दिनेश पुरी को गोरखपुर का एएसपी दक्षिणी बनाया गया है। प्रयागराज कमिश्नरेट में तैनात सीताराम को डीजीपी मुख्यालय के विधि प्रकोष्ठ भेजा गया है। 
विज्ञापन


सहारनपुर के एएसपी ट्रैफिक सिद्धार्थ वर्मा को कुशीनगर भेजा गया है। नोएडा कमिश्नरेट में तैनात सुमित शुक्ला को शामली भेजा गया है। गाजीपुर के एएसपी सिटी ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद को गोरखपुर में एएसपी उत्तरी बनाया गया है। हाथरस में तैनात अशोक कुमार सिंह प्रथम को बहराइच का एएसपी सिटी बनाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एटा के एएसपी सिटी राजकुमार सिंह प्रथम को ईओडब्ल्यू मुख्यालय भेजा गया है। संतोष कुमार सिंह प्रथम को शामली की जगह गोरखपुर में एएसपी सुरक्षा बनाया गया है। गोरखपुर में एएसपी उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव को सीआईडी मुख्यालय भेजा गया है। वह यूपी स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फोरेंसिक साइंसेज से संबद्ध रहेंगे।

बहराइच में एएसपी सिटी रामानंद प्रसाद कुशवाहा को हाथरस भेजा गया है। गोरखपुर के एएसपी दक्षिणी जितेंद्र कुमार प्रथम को उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड भेजा गया है। सीआईडी में तैनात एवं यूपीएसआईएफएस से संबद्ध चल रहे चिरंजीव मुखर्जी को प्रयागराज कमिश्नरेट भेजा गया है। साइबर क्राइम मुख्यालय में तैनात श्वेताभ पांडेय को एटा का एएसपी सिटी बनाया गया है।


भर्ती बोर्ड में तैनात आलोक कुमार जायसवाल को फतेहगढ़ भेजा गया है। एसएसएफ मुख्यालय में तैनात शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव को सहारनपुर का एएसपी ट्रैफिक बनाया गया है। पुलिस मुख्यालय में तैनात डॉ. राकेश कुमार मिश्रा को गाजीपुर का एएसपी सिटी बनाया गया है।




 


 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed