फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   22 municipals selected in ideal nagar panchayat this year

आदर्श नगर पंचायत योजना के लिए इस साल 22 निकायों का चयन, डीपीआर तैयार कराने के निर्देश

Tue, 01 Oct 2019 01:49 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Tue, 01 Oct 2019 01:49 PM IST
विज्ञापन
22 municipals selected in ideal nagar panchayat this year
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
सरकार की घोषणा के मुताबिक आदर्श नगर पंचायत योजना के तहत इस वित्तीय वर्ष के लिए 22 नगर निकायों का चयन किया गया है। संबंधित जिलों के डीएम के प्रस्तावों का परीक्षण करने के बाद नगर विकास विभाग ने निकायों के चयन को मंजूरी देते हुए डीपीआर तैयार कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


निकायों का चयन अप्रैल में ही होना था, लेकिन जिलों से प्रस्ताव न आने से चयन का काम करीब 7 महीने बाद हो पाया है। इन निकायों में विकास कार्यों के लिए अलग से धन उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन


दरअसल, सरकार ने बड़े नगर निकायों की तरह छोटे नगर निकायों में रहने वाले लोगों को भी मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने के लिए पिछले वर्ष ‘पं. दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजना’ लागू की थी। सरकार का मानना था कि छोटे नगर निकायों की तुलना में बड़े नगर निकायों की आय अधिक है और सरकार के स्तर से भी बड़े निकायों को वित्तीय मदद दी जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, कम आमदनी और सरकारी मदद न मिलने से छोटे नगर निकायों में विकास कार्य नहीं हो पाते हैं। इसलिए सरकार ने इस योजना की शुरुआत करते हुए घोषणा की कि प्रति वित्तीय वर्ष हर जिले की एक नगर पंचायत का आदर्श नगर पंचायत के तौर पर चयन कर उसका विकास किया जाएगा।

योजना के तहत निकायों के चयन के लिए सभी जिलों के डीएम ने पिछले दिनों नगर विकास विभाग को प्रस्ताव भेजा था। सभी प्रस्तावों का परीक्षण करने के बाद नगर विकास विभाग ने इस वित्तीय वर्ष के लिए पहले चरण में 22 नगर पंचायतों के चयन को मंजूरी दे दी है। प्रमुख सचिव नगर विकास मनोज कुमार सिंह ने चयनित नगर निकायों में अवस्थापना विकास के लिए कार्ययोजना तैयार कर तत्काल शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
 

2 से 4 करोड़ तक मिलेंगे

योजना के तहत वर्ष 2011 की जनगणना के मुताबिक आबादी के हिसाब से नगर निकायों का वर्गीकरण किया गया है। इस मानक के अनुसार 10 हजार तक की आबादी वाले नगर निकायों को 2 करोड़, 10 से 20 हजार तक की आबादी वाले निकाय को 3 करोड़ और 20 से 50 हजार तक की आबादी वाले नगर निकायों को 4 करोड़ रुपये की मदद सरकार देगी। इस धन से नगर निकायों में अवस्थापना विकास से संबंधित कार्य ही कराए जाएंगे।

आदर्श नगर पंचायत योजना के लिए चयनित निकाय
दोस्तपुर (सुल्तानपुर), कटरा (गोंडा), सौनौली (महराजगंज), खड्डा (कुशीनगर), कंपिल (फर्रुखाबाद), नदीगांव (जालौन), अमिला (मऊ), बेहट (सहारनपुर), कुरावली (मैनपुरी), फरिहा (फिरोजाबाद), राजा का रामपुर (एटा), शिवली (कानपुर देहात), बिलासपुर (गौतमबुद्ध नगर), गढ़ीपुख्ता (शामली), बेनीगंज (हरदोई), अमीनगर सराय (बागपत), भाटपार रानी (देवरिया), जलालाबाद (बिजनौर), कोडा जहानाबाद (फतेहपुर), पिनाहट (आगरा), पिलखुआ (हापुड़) और शाहाबाद (रामपुर)।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed