{"_id":"5e0c61358ebc3e881e6a4bdb","slug":"22-ias-officers-transfer-in-uttar-pradesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नए वर्ष के पहले दिन यूपी में 22 आईएएस व 28 वरिष्ठ पीसीएस अफसरों के तबादले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए वर्ष के पहले दिन यूपी में 22 आईएएस व 28 वरिष्ठ पीसीएस अफसरों के तबादले
Thu, 02 Jan 2020 12:52 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 02 Jan 2020 12:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए साल के पहले दिन सरकार ने 22 आईएएस व 28 पीसीएस अफसरों की तैनाती में फेरबदल कर दिया। अखिलेश यादव सरकार में मुख्यमंत्री की प्रमुख सचिव रहीं अनीता सिंह को पंचायती राज विभाग की कमान सौंपी गई है।
विज्ञापन
पंचायती राज विभाग में अनीता की तैनाती इस लिहाज से काफी अहम मानी जा रही है क्योंकि इसी साल त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होने हैं। अनीता अभी तक लघु सिंचाई विभाग की प्रमुख सचिव थीं।
विज्ञापन
इसके अलावा रोशन जैकब को भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग की पूरी जिम्मेदारी दी गई है।
महिला कल्याण एवं बाल विकास पुष्टाहार विभाग की प्रमुख सचिव मोनिका एस. गर्ग को हटाकर प्रतीक्षा सूची में डाल दिया गया है। प्रमुख सचिव वीना कुमार मीना से भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग का प्रभार हटाकर महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार तथा महानिदेशक राज्य पोषण मिशन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। स्टांप एवं पंजीयन विभाग उनके पास यथावत रहेगा।
विज्ञापन
अभी तक पंचायती राज विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे अनुराग श्रीवास्तव को प्रमुख सचिव नमामि गंगे, ग्रामीण जलापूर्ति, लघु सिंचाई तथा भूगर्भ जल विभाग तथा मिशन निदेशक ग्रामीण पेयजल मिशन के पद पर तैनाती दी गई है।
रोशन जैकब को सचिव पद का भी जिम्मा
भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशक रोशन जैकब को अब सचिव पद का भी जिम्मा सौंप दिया गया है। इस विभाग में प्रमुख सचिव की तैनाती नहीं की गई है। सरकार की अपेक्षानुसार कार्य न कर पाने पर महिला कल्याण एवं बाल विकास पुष्टाहार विभाग की प्रमुख सचिव मोनिका एस. गर्ग को हटाकर प्रतीक्षा सूची में डाल दिया गया है।
राजस्व परिषद में सदस्य (न्यायिक) के पद पर तैनात आमोद कुमार को नियोजन विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है। चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सचिव पंकज कुमार को मुख्य सचिव का प्रमुख स्टॉफ आफिसर बनाया गया है।
प्रभारी आयुक्त एवं निदेशक उद्योग गौरव दयाल को चित्रकूट धाम का मंडलायुक्त बनाया गया है। वहीं, अयोध्या में सीडीओ के पद पर तैनात अभिषेक आनंद को बरेली नगर निगम का नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है।
आराधना व अमित मोहन से नोएडा व ग्रेनो का अतिरिक्त प्रभार हटा
प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा आराधना शुक्ला के पास अभी तक नोएडा के विशेष कार्याधिकारी तथा प्रमुख सचिव कृषि अमित मोहन प्रसाद के पास ग्रेटर नोएडा के विशेष कार्याधिकारी का प्रभार भी था। दोनों से यह प्रभार हटा लिया गया है।

यहां देखें- लिस्ट