फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   22-day-old infant dies of snakebite; negligence in treatment alleged.

Lucknow News: सांप के काटने से 22 दिन की मासूम की मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप

Sat, 12 Sep 2026 02:29 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
22-day-old infant dies of snakebite; negligence in treatment alleged.
प्रतीकात्मक।
निगोहां। उदयपुर गांव में सांप के काटने से 22 दिन की बच्ची की मौत हो गई। आधी रात के बाद परिजन बच्ची को लेकर एक से दूसरे अस्पताल भटकते रहे, मगर समय पर इलाज नहीं मिल सका। परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

दिलीप कुमार की 22 दिन की बेटी बृहस्पतिवार रात मां पूजा के साथ सो रही थी। करीब दो बजे बच्ची के रोने पर मां की नींद खुली। उन्होंने देखा कि एक सांप बच्ची की बाईं हाथ की उंगली को मुंह में दबाए हुए था। शोर मचाने पर परिजनों ने सांप को हटाया। आनन-फानन में बच्ची को बाइक से सीएचसी मोहनलालगंज ले जाया गया। परिजनों का आरोप है कि गंभीर हालत में भी सीएचसी में उपचार नहीं मिला। इमरजेंसी मेडिकल अफसर ने बच्ची को सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। सिविल अस्पताल में डॉक्टरों ने सांप की फोटो मांगी, मगर फोटो न होने पर बच्ची को झलकारीबाई अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

नहीं मिली एंबुलेंस
परिजनों के अनुसार, झलकारीबाई अस्पताल जाने के लिए उन्हें समय पर एंबुलेंस नहीं मिली। मजबूरी में वे मासूम को गोद में लेकर पैदल ही अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

Iमामले की जानकारी नहीं है। सीएचसी में इलाज नहीं मिला, इस मामले की जांच कराई जाएगी। जांच के बाद कार्रवाई होगीI
I-डॉ. एनबी सिंह, सीएमओ I
Iबच्ची को इलाज मिलने के बारे में जानकारी नहीं है। ऐसा संभव नहीं है कि सांप के काटने पर किसी भी मरीज को इलाज मुहैया न कराया जाए। I
- डॉ. देवेश चंद्र पांडेय, सीएमएस, सिविल अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article