यूपी: 2193 सब इंस्पेक्टरों को मिला प्रमोशन का तोहफा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी सरकार ने 2193 सब इंस्पेक्टरों को इंस्पेक्टर पद पर प्रमोशन दे दिया है। 44 कर्मियों के मामले मुहर बंद लिफाफे में रखे गए हैं, जबकि 146 सब इंस्पेक्टरों के सेवा अभिलेख अपूर्ण होने से उनकी प्रोन्नति स्थगित रखी गई है।
पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने प्रमोशन पाने वाले कर्मियों की सूची अनुमोदन के बाद डीजीपी को भेज दी है। यह प्रमोशन ज्येष्ठता के आधार पर रिक्त पदों पर होते हैं। वर्ष 2015 में 3800 व 2016 में 267 पद रिक्त हुए थे।
इन्हीं रिक्तियों के आधार पर वर्ष 2015 में 2084 सब इंस्पेक्टर के प्रमोशन की सिफारिश की गई है।
अभिलेख न पूरे होने से रुका प्रमोशन
इनमें 38 कार्मिकों के लिफाफे मुहर बंद लिफाफे में रखे गए हैं, जबकि 139 के सेवा अभिलेख पूरे न होने से इनकी प्रोन्नति स्थगित कर दी गई है।
इसी प्रकार वर्ष 2016 में 267 रिक्त पदों की तुलना में 109 कर्मियों को प्रमोशन मिला है। यहां छह सब इंस्पेक्टरों के प्रकरण मुहर बंद लिफाफे में रख दिए गए हैं। यह ऐसे कर्मी हैं जिनकी विभागीय जांच चल रही है।
जांच पूरी होने के बाद इनके लिफाफे खोले जाएंगे। सात पुलिस कर्मी ऐसे हैं जिनके सेवा अभिलेख पूरे न होने के कारण प्रमोशन स्थगित है।