फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   बाराबंकी में सेना को भारी मात्रा में मिला विस्फोटक

बाराबंकी में सेना को भारी मात्रा में मिला विस्फोटक

Fri, 28 Dec 2018 01:17 AM IST
MANISH sachan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: MANISH sachan Updated Fri, 28 Dec 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी में सेना को भारी मात्रा में मिला विस्फोटक
विस्फोटक की जांच करने पहुंचे सेना के जवान
अयोध्या सीमा से आठ किलोमीटर दूर धारूपुर गांव में दो दिन पहले आतिशबाज हसीब के घर हुए भयंकर विस्फोट और चार मौतों के बाद बारूद का जखीरा बरामद होने का सिलसिला जारी है। हादसे के तीसरे दिन बाद बृहस्पतिवार को लखनऊ से आई सेना की बम डिस्पोजल टीम के कैप्टन विकास मलिक के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन शुरू किया जिसमें भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद हुआ। घरों से लेकर खेत, खलिहान और झाड़ियों में मिल रहा विस्फोटक कितना घातक है और इसके पीछे कोई बड़ी आतंकी साजिश तो नहीं आदि सवालों का जवाब खोजने में सेना जुटी है।
विज्ञापन


उधर पुलिस अधीक्षक डॉ सतीश कुमार ने इस मामले में रामसनेहीघाट संदीप कुमार राय को लाइन हाजिर और लाइसेंस नवीनीकरण करने वाले पुलिस कर्मियों में शामिल तीन दरोगा विजय सिंह, विजय तिवारी, हरिशंकर और दो सिपाही अरविंद यादव और आनंद यादव को निलंबित किया है। पूरे दिन एसडीएम, एएसपी गांव में ही कैंप करते रहेे। हादसे के बाद सहमे ग्रामीणों ने इस अवैध धंधे में स्थानीय पुलिस व तहसील प्रशासन की संलिप्तता होने का आरोप लगाते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस मामले में छह लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई थी लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन


भयभीत ग्रामीण कर रहे रतजगा
पुलिस द्वारा कल्याणी नदी के पुराने पुल से नदी में फेंका तमाम गोला बारूद रेलिंग पर ही अटक गया। बारूद से भरी बोरियों को देख ग्रामीणों में दहशत फैल गई। इसके बाद पुलिस ने नदी की रेलिंग पर फंसे गोलों को नदी में फेंका गया। गांव के निवासी विकास बताते हैं कि इस विस्फोट से पूरा गांव डर गया है दूरदराज में रहने वाले रिश्तेदार फोन पर हालचाल ले रहे हैं। उसने यह भी बताया कि लाइसेंसधारी 12 से 13 घरों में पटाखा बनवाने का काम करवा रहे थे। सोहन लाल वर्मा ने बताया कि मंगलवार और बुधवार को हुई इस विस्फोट घटना से गांव सहित आसपास के गांव के लोग डरे-सहमे हैं। घटना के बाद उनके खेतों में लोगों ने विस्फोटक सामग्री को छुपा कर रख दिया है जिसे अब पुलिस बरामद कर रही है। वहीं श्याम कुमार ने बताया कि तीन दिन से वह लोग इस घटना को सोचते हैं तो नींद नहीं आती है। विवेक कुमार वर्मा ने बताया कि उन्हें इसका अंदाजा ही नहीं था कि उनके गांव में इतनी भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री रखी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed