फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   सड़क निर्माण में गड़बड़ी पर ठेकेदारों पर दर्ज होगा केस

सड़क निर्माण में गड़बड़ी पर ठेकेदारों पर दर्ज होगा केस

Thu, 28 Jun 2018 10:32 PM IST
Updated Thu, 28 Jun 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
सड़क निर्माण में गड़बड़ी पर ठेकेदारों पर दर्ज होगा केस
बलरामपुर। सड़क निर्माण में गड़बड़ी पर ठेकेदारों को काली सूची में डालने के साथ ही केस दर्ज कराया जाएगा। विकास कार्यों में कमी पाए जाने पर संबंधित अफसर के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी। विकास कार्यों में शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ये बातें डीएम कृष्णा करुणेश ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की समीक्षा करते हुए कहीं।
विज्ञापन

बैठक में सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह ने स्वास्थ्य विभाग से संबंधित जानकारी दी। डीएम ने सीएमओ को निर्देश दिया कि दो से 31 जुलाई तक विशेष संचारी रोग पखवाड़े के तहत बच्चों का टीकाकरण कराएं। ग्रामीण स्वास्थ्य के तहत बीएचएनडी योजना के क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दें। आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की नियमित ट्रेनिंग कराएं। डीपीआरओ एसपी सिंह को निर्देश दिया गया कि विभाग के कार्यों की प्रतिदिन मॉनीटरिंग करें। जापानी इंसेफलाइटिस व एईएस से प्रभावित गांवों में शत-प्रतिशत शौचालय निर्माण कराएं। जुलाई से जिले के सभी प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में नियमित सफाई एवं शौचालय मरम्मत की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। स्वच्छ भारत मिशन में तेजी लाएं। वृद्धा, विधवा व दिव्यांग पेंशन में आधार फीडिंग प्रतिशत कम होने पर संबंधित अधिकारी को डीएम ने फटकार लगाई। डीएसओ बृजेश कुमार मिश्र को कोटेदारों के खिलाफ शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना व लोकार्पण की समीक्षा में कार्यों में तेजी लाने, गुणवत्ता विहीन सड़क निर्माण पर नाराजगी जताते हुए एक्सईएन पीएमजेएसवाई से एक सप्ताह में रिपोर्ट उपलब्ध कराने तथा दोषी ठेकेदारों के खिलाफ केस दर्ज कराने व काली सूची में डालने का निर्देश दिया। समीक्षा बैठक का संचालन डीएसटीओ ओमकार सिंह ने किया। बैठक में सीडीओ कृत्तिका ज्योत्स्ना, एक्सईएन जल निगम मनोज कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी मनजीत कुमार सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed