{"_id":"5b0da3e24f1c1bac6e8b5349","slug":"21527620578-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्कर्ष ने किया जिला टॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्कर्ष ने किया जिला टॉप
Updated Wed, 30 May 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैजाबाद। सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में सनबीम स्कूल के उत्कर्ष देव ने सर्वाधिक 97.80 प्रतिशत अंक पाकर जिला टॉप किया। दूसरे स्थान पर छात्राओं में सर्वाधिक 97.60 प्रतिशत अंक पाकर उदया पब्लिक स्कूल की दिव्यांशी हितैषी अव्वल रहीं। अनिल सरस्वती इंटर कॉलेज के कुणाल मिश्र 97.33 प्रतिशत अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहे। जिले के टॉप फाइव मेधावी देने वाले स्कूलों में सनबीम, उदया, अनिल सरस्वती, टायनी टाट्स, जेबी एकेडमी व दि कैंब्रियन स्कूल शामिल रहे।
सीबीएसई नई दिल्ली की ओर से मंगलवार को दोपहर बाद घोषित परीक्षा परिणाम को लेकर मेधावियों में उत्साह रहा। सुबह से ही स्कूलों समेत इंटरनेट कैफे पर छात्र-छात्राओं की भीड़ जुटी रही। उम्मीद के मुताबिक बेहतर परिणाम से चहुंओर खुशी का माहौल है। हाईस्कूल की परीक्षा में में जिले के कुल 15 विद्यालयों के 2533 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। सभी विद्यालयों ने शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम बताया है। कॉलेज प्रशासन की ओर से कैंपस में परिणाम दिखाए जाने की तैयारी की गई थी। परिणाम आने के बाद कोई भगवान को याद करता नजर आया, कोई सेल्फी लेता दिखा, तो कोई गुरूजनों व माता-पिता से आशीर्वाद लेता रहा। जारी परिणाम के मुताबिक जिले की टाप टेन सूची में जिले के परिणाम आते ही कॉलेज टॉपरों का उत्साह देखने लायक था। जिले के टॉप फाइव में सनबीम स्कूल के उत्कर्ष देव (97.80), उदया पब्लिक स्कूल की दिव्यांशी हितैषी (97.60), अनिल सरस्वती विद्या मंदिर के कुणाल मिश्र (97.33), टायनी टाट्स के उज्जव सिंह (97.33), जेबी एकेडमी के प्रांजली पांडेय (97), दि कैंब्रियन स्कूल के विपुल भारती (97), उदया पब्लिक स्कूल की अपूर्वा पांडेय (96.60) प्रतिशत रहीं। ताज्जुब रहा कि जिले के दो सरकारी स्कूल केंद्रीय विद्यालय कैंट के टॉपर रोशन कुमार को (88.60) और नवोदय विद्यालय डाभासेमर की टॉपर श्वेता पाठक (92.60) प्रतिशत अंक मिले हैं। दोनों स्कूल इस बार मेधावी के लिहाज से पिछड़ गए हैं। टॉपरों ने सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत, समयबद्ध तैयारी व गुरुजनों और माता-पिता की प्रेरणा को दिया है।
टॉप टेन मेधावी
नाम प्रतिशत स्कूल का नाम
उत्कर्ष देव 97.80 सनबीम स्कूल
दिव्यांशी हितैषी 97.60 उदया पब्लिक स्कूल
कुणाल मिश्र 97.33 अनिल सरस्वती विद्या मंदिर
उज्जव सिंह 97.33 टायनी टाट्स
प्रांजली पांडेय 97.00 जेबी एकादमी
विपुल भारती 97.00 दि कैंब्रियन स्कूल
अपूर्वा पांडेय 96.60 उदया पब्लिक स्कूल
मानवेंद्र शर्मा 96.50 अवध इंटनरनेशनल
सरगम सिंघल 96.30 जेबी एकादमी
साहिल सोनी 96.30 उदया पब्लिक स्कूल
अभिषेक वर्मा 96.20 सनबीम स्कूल
विष्णु नरायन शाह 96.20 दि कैंब्रियन स्कूल
निधा तिवारी 96.16 टायनी टाट्स