{"_id":"5b0c47f14f1c1b9e6e8b50c4","slug":"21527531505-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में संदिग्ध हालात में मिला महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में संदिग्ध हालात में मिला महिला का शव
Updated Mon, 28 May 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलोन (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के माता मेडुली गांव में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सोमवार सुबह घर में उसका शव मिलने से सनसनी फैल गई। मायके वालों ने विवाहिता की गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। हालांकि पति का कहना है कि पत्नी ने खुदकुशी की है। पुलिस पीएम रिपोर्ट आने के बाद महिला की मौत की सही वजह सामने आने की बात कह रही है।
सलोन देहात स्थित माता मेडुली गांव के शिवकुमार सरोज पुत्र राम दुलारे की आठ साल पहले भदोखर थाना क्षेत्र के परमानपुर गांव निवासी शिवनाथ की पुत्री राजकुमारी (35) से शादी हुई थी। रविवार को शिवकुमार ससुराल परमानपुर गया था, जिसके बाद उसके ससुर शिवनाथ ने घर के राशन के लिए एक बोरी धान और गेहूं लेकर भेजा था। शाम को नशे में धुत शिवकुमार घर पहुंचा था। बताते हैं कि इस बीच पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा शुरू हो गया। ग्रामीणों की मानें तो शिवकुमार ने पत्नी राजकुमारी की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। इसके बाद शिवकुमार एक वर्षीय पुत्री प्रिया को लेकर आशियाना नगर निवासी बहन विमलेश के घर चला गया।
सुबह पांच बजे शिव कुमार अचानक घर पहुंचा और घर के दूसरे दरवाजे से घुसा। कमरे की दीवार तोड़कर दूसरे कमरे में प्रवेश करने के बाद चिल्लाने लगा कि उसकी पत्नी ने फांसी लगा ली। घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। लाश किस फंदेे से कहां लटकी थी। ये किसी ने नहीं देखा। इसकी जानकारी मृतका का पति भी पुलिस को नहीं दे सका। कमरे में चाकू और उसी के समीप जमीन पर कोई रस्सी या कपड़े का टुकड़ा जलाया गया था। पुलिस ने शक में उसके पति को हिरासत में ले लिया है। करीब एक घंटे बाद मायके पक्ष से मां बिटाना, भाभी मंजू पहुंच गईं। मायके पक्ष से लोग पुलिस से बेटी की हत्या करने का आरोप उसके पति पर लगा रहे थे। कोतवाली प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि पति से घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है। तहरीर के आधार पर मामले में कार्रवाई होगी।