फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   विधायक ने की डीएम-एसपी को हटाने की सिफारिश

विधायक ने की डीएम-एसपी को हटाने की सिफारिश

Thu, 29 Mar 2018 11:20 PM IST
Updated Thu, 29 Mar 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
विधायक ने की डीएम-एसपी को हटाने की सिफारिश
आलापुर (अंबेडकरनगर) । भाजपा विधायक अनीता कमल ने जिले के डीएम और एसपी को हटाने की सिफारिश मुख्यमंत्री को पत्र देकर की है। पत्र में कहा है कि डीएम अखिलेश सिंह और एसपी संतोष कुमार मिश्र विकास कार्यों आदि के निस्तारण में बाधक बन रहे हैं।
विज्ञापन

विधायक ने मुख्यमंत्री को दिए पत्र में कहा है कि दोनों अधिकारियों को फोन करने पर वे उठाते नहीं हैं और काल बैक भी नहीं करते हैं। इससे आम लोगों की समस्याओं का निस्तारण कराने में खासी कठिनाई हो रही है। कई जरूरी मामलों का समय रहते समाधान नहीं हो पा रहा है। ऐसे में दोनों अधिकारियों का गैर जनपद स्थानांतरण कर दिया जाए। उधर विधायक प्रतिनिधि अवधेश कमल ने बताया कि एक दिन पहले यह पत्र दिया गया है।
विज्ञापन


ज्यादातर फोन होते रिसीव
किसी जनप्रतिनिधि द्वारा कोई पत्र भेजे जाने की जानकारी नहीं है। ज्यादातर फोन रिसीव होते हैं। कई बार जरूरी मीटिंग में रहने के चलते फोन न होने पाने की स्थिति बन जाती है। लेकिन, किसी भी जनप्रतिनिधि के मोबाइल से काल आने पर न उठने की दशा में भी बाद में काल बैक कर आवश्यक जानकारी ली जाती है। -अखिलेश सिंह, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी पत्र की जानकारी नहीं
पिछले चार दिन से मैं अवकाश पर हूं। आम लोगों का भी लगातार समुचित सम्मान करने के लिए ही मैंने गांवों व कस्बों में अक्सर स्वयं पैदल मार्च करने का अभियान शुरू कर रखा है। यदि अवकाश पर रहने के दौरान किसी भी अधीनस्थ ने किसी माननीय या आम लोगों के सम्मान में कोई लापरवाही बरती होगी तो उसका संज्ञान लिया जाएगा। फिलहाल किसी माननीय द्वारा कोई पत्र भेजे जाने की जानकारी मुझे नहीं है। -संतोष कुमार मिश्र, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed