फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   खड्ड में पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 12 लोग घायल

खड्ड में पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 12 लोग घायल

Sun, 25 Mar 2018 11:03 PM IST
Updated Sun, 25 Mar 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
खड्ड में पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 12 लोग घायल
कल्ली चौराहा (सीतापुर)। मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र में रविवार को बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे खड्ड में पलट गई। हादसे मेें करीब 12 लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज सीएचसी व अन्य अस्पतालों में कराया गया है।
विज्ञापन

मछरेहटा थाना क्षेत्र के पेयरिया कोडरी गांव निवासी नंद किशोर की पुत्री का मुंडन संस्कार था। रविवार को वह अपने रिश्तेदारों के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली से मुंडन संस्कार कराने के लिए नैमिषारण्य जा रहा था। इसी बीच रास्ते में नैमिषारण्य-कल्ली मार्ग पर ग्राम करिखला के निकट अचानक ट्रैक्टर-ट्रांली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में पलट गई। इससे ट्रॉली में सवार लोग वाहन के नीचे दब गए। आसपास के लोगों ने कड़ी मशक्कत से वाहन सीधा कर उसके नीचे दबे हुए लोगों को बाहर निकाला। हादसे में रामशाला निवासी नत्था (35), उसकी पत्नी सुरजाना (30), पुत्र प्रमुख, पेयरिया कोडरी निवासी अरविंद (45), गुड्डू की पत्नी सोनम, लवकुश व लवकुश की पुत्री क्षमा देवी (10) समेत करीब 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का कस्बे के मिश्रिख सीएचसी समेत अन्य अस्पतालों में इलाज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed