फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   महीप सिंह व निगहत मिर्जा ने साधा सटीक निशाना

महीप सिंह व निगहत मिर्जा ने साधा सटीक निशाना

Sun, 18 Mar 2018 10:48 PM IST
Updated Sun, 18 Mar 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
महीप सिंह व निगहत मिर्जा ने साधा सटीक निशाना
सीतापुर। 11वीं वाहिनी पीएसी के चांदमारी बट पर रविवार को जिला स्तरीय रायफल शूटिंग प्रतियोगिता का समापन किया गया। इस प्रतियोगिता में महीप सिंह चंदेल ने 233 अंक जुटा कर सर्वोत्तम लक्ष्य भेदक का खिताब अपने नाम किया। जबकि महिला खिलाड़ियों में निगहत मिर्जा ने 104 अंक बटोर कर यह सम्मान अपने नाम किया। विजयी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि एएसपी मधुबन सिंह ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

महिला ट्रैप वर्ग में निगहत मिर्जा ने सटीक निशाना साधकर पहले स्थान पर कब्जा किया। जबकि देविका सिंह दूसरे स्थान पर रहीं। एश्वर्या सिंह को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। पुरुष ट्रैप वर्ग में साद फारुकी ने लक्ष्य को भेदते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर अब्बास रजा रहे। स्किट में वारिस प्रथम, संजय सिंह द्वितीय व महीप चंदेल तृतीय रहे। पत्रकार वर्ग में इरफान गाजी प्रथम, हिमांशु सिंह द्वितीय व विपुल प्रताप सिंह तीसरे स्थान पर रहे। सिविल अधिकारी में कमर अब्बास प्रथम, सुरेश कुमार मौर्य द्वितीय, मिथलेश कुमार तृतीय रहे। प्रशिक्षित वर्ग में अनिल दीक्षित प्रथम, दुर्गेश चंद्र यादव द्वितीय रहे। बिग बोर में संजीव कुमार सिंह, महीप सिंह चंदेल द्वितीय व आदित्य सिंह तृतीय स्थान पर रहे। एयर रायफल 12 वर्ष से कम बालिका वर्ग में संस्कृति सहगल प्रथम, एमन अंसारी द्वितीय व मान्या जौहरी तृतीय रहीं। बालक वर्ग में स्वामी तोमर प्रथम, माहिर द्वितीय व कुषांग भार्गव तृतीय स्थान पर रहे। 18 वर्ष से कम आयु बालक वर्ग में उमंग प्रथम, शाकिफ द्वितीय व हर्ष दीक्षित तृतीय रहे। बालिका वर्ग में लाइवा अंसारी प्रथम, आयशा द्वितीय व जैनब अय्यूबी तृतीय स्थान पर रही। विशेष प्रोत्साहन पुरस्कार से हर्ष दीक्षित, स्वामी तोमर, मान्या जौहरी को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed