फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ढाई लाख पशुपालकों को मिलेगा केसीसी का लाभ

ढाई लाख पशुपालकों को मिलेगा केसीसी का लाभ

Fri, 02 Feb 2018 10:33 PM IST
Updated Fri, 02 Feb 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
ढाई लाख पशुपालकों को मिलेगा केसीसी का लाभ
बहराइच। वित्त मंत्री अरुण जेटली की ओर से पेश किए गए बजट में पशुपालकों और मछली पालकों को केसीसी दिए जाने की घोषणा से इन कामों से जुड़े लोगों में काफी उम्मीद जगी है। अगर योजना धरातल पर लागू हुई तो जिले के 2.60 लाख मछली और पशुपालक इसका सीधा लाभ हासिल कर सकेंगे। अधिकारी भी योजना शुरू होने पर इसमें क्रांतिकारी परिवर्तन की संभावना जता रहे हैं।
विज्ञापन

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने गुरुवार को संसद में बजट पेश किया है। जिसमें वित्त मंत्री ने किसानों को सीधा लाभ देते हुए केसीसी योजना का दायरा दूसरे कार्यों में बढ़ाने की घोषणा की है। इसमें पशुपालन और मछली पालन से जुड़े लोगों को केसीसी में शामिल किए जाने का निर्णय लिया गया है। बहराइच जनपद में लगभग 9.15 लाख पशु हैं। जिनसे सीधे तौर पर 2.50 लाख पशुपालक जुड़े हुए हैं। इनमें कई भूमिहीन किसान भी शामिल हैं। अब इन सभी को केसीसी का लाभ मिल सकेगा। वहीं, जनपद में लगभग 4021 हेक्टेयर में मछली पालन का काम होता है। जिस कार्य में भी करीब दस हजार लोग जीविका चला रहे हैं। इन सभी को केसीसी जारी किए जाने के बाद बैंकों में ऋण लेने के लिए चक्कर काटने को मजबूर नहीं होना पड़ेगा।
विज्ञापन


कोट
बढ़ेगा पशुपालन
तराई में पशुपालन का काम बड़े पैमाने पर हो रहा है। केसीसी से पशुपालन को जोड़े जाने पर बकरी पालन, भैंस पालन, सूकर पालन आदि में तेजी से इजाफा होगा। लोगों की आय भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. बलवंत सिंह, सीवीओ, बहराइच

वर्जन
मछली पालन व्यवसाय बढ़ेगा
जनपद में मछली पालन का कारोबार सीमित है। इसे बढ़ाने के लिए केसीसी काफी मददगार होगा। बैंकों से कर्ज मिलने पर हेचरी और नर्सरी की स्थापना भी तेज होगी।
- बृजेश कुमार, उपनिदेशक मत्स्य, बहराइच

मछली पालन एक नजर में
ग्राम समाज के तालाब- 3621 हेक्टेयर
निजी भूमि पर तालाब- 400 हेक्टेयर
सक्रिय मत्स्य समितियां- 48


मछली व पशुपालकों ने बताया सराहनीय कदम
पयागपुर के सुभाषनगर निवासी सुधीर रंजन हलदार लंबे अरसे से मछली पालन से जुड़े हुए हैं। उनका कहना है कि केसीसी से जुड़ने पर बैंक आसानी से व्यापार के लिए कर्ज दे सकेंगे। पयागपुर के ही नूरपुर सफलूपुरवा निवासी विकास शाही ने बताया कि मछली पालन को बढ़ावा देने की दिशा में सरकार का सराहनीय कदम रहा है। लेकिन इसमें प्रति हेक्टेयर मिलने वाले कर्ज को निर्धारित किए जाने पर ध्यान देने की जरूरत होगी। वहीं महसी के माधवपुरवा निवासी रामेश्वर प्रसाद और लोधौनी के सत्य प्रकाश पांडेय पशुपालक हैं। उन्होंने भी पशुपालन को केसीसी से जोड़े जाने को एक बेहतर कदम बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed