फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   पूजा पंडाल में अराजकतत्वों का उत्पात

पूजा पंडाल में अराजकतत्वों का उत्पात

Fri, 01 Sep 2017 12:33 AM IST
Updated Fri, 01 Sep 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
पूजा पंडाल में अराजकतत्वों का उत्पात
रिसियामोड़ (बहराइच)। इंदिरा नगर में गणेश पूजा पंडाल में बुधवार रात आरती की तैयारी हो रही थी। तभी पड़ोस के मोहल्ले के पांच युवक पंडाल में घुस आए।
विज्ञापन


सभी ने उत्पात मचाते हुए सामान फेंक दिया। पुजारी के विरोध करने पर अभद्रता की। समिति के पदाधिकारी दौड़े तो युवक जानमाल की धमकी देते हुए फरार हो गए।

जैसे-तैसे आरती का कार्यक्रम निपटने के बाद सैकड़ों लोगों ने थाने पहुंचकर घेराव किया। स्थिति गंभीर देखकर रिसिया के साथ दरगाह थाने की पुलिस बुलाई गई।

सीओ भी मौके पर पहुंचे। लोगों को समझाकर शांत किया गया। रात में ही केस दर्ज कर आठ स्थानों पर छापेमारी की गई। सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। पूजा पांडाल में बवाल से अफरातफरी रही।

रिसिया थाना अंतर्गत कस्बे के मोहल्ला इंदिरा नगर में हनुमान मंदिर परिसर में गणेश पूजा महोत्सव का आयोजन चल रहा है। बुधवार रात साढ़े नौ बजे के आसपास आरती कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लोग एकत्रित हो रहे थे।
विज्ञापन


इसी समय देवीपुरा व ऋषिभूमि निवासी पांच युवक पंडाल में जूता पहनकर घुस आए। पुजारी ने विरोध किया तो उसे धकेलकर अपशब्दों का प्रयोग करते हुए अभद्रता की। सामान फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीख पुकार सुनकर पूजा समिति के लोग दौड़े। इस पर युवक लाठी-डंडे लहराते हुए जानमाल की धमकी देकर फरार हो गए। आरती का समय होने से श्रद्धालुओं के साथ कार्यक्रम निपटाया गया।

इसके बाद पूजा समिति के अध्यक्ष सौरभ शर्मा उर्फ गोबरी शर्मा की अगुवाई में सैकड़ों की संख्या में लोग रिसिया थाने पहुंच गए। उत्पात मचाने वाले लोगों की गिरफ्तारी कर कार्रवाई की मांग करने लगे।

प्रभारी निरीक्षक आरपी यादव ने तत्काल एसपी सुनील सक्सेना को मामले से अवगत कराया। एसपी के निर्देश पर सीओ केके चौहान व दरगाह थाने की पुलिस मौके पर भेजी गई। दरगाह व रिसिया पुलिस ने किसी तरह भीड़ को काबू में किया।

सीओ ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। तत्काल कमेटी के अध्यक्ष सौरभ की तहरीर पर केस दर्ज किया गया। इसके बाद लोग शांत हुए। रात 12 बजे तक हंगामे की स्थिति रही।


इन आरोपियों ने मचाया उत्पात
सीओ केके चौहान ने बताया कि पंडाल में उत्पात मचाने पर देवीपुरा मोहल्ला निवासी जुबेर, फैज अंसारी निवासी आजाद नगर, साहिल इदरीशी निवासी ऋषिभूमि, रिजवान अहमद व इश्तियाक निवासी देवीपुरा को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed