{"_id":"69b1c9c976116e681102c7ce","slug":"210-crore-rupees-cheated-in-the-name-of-trading-lucknow-news-c-13-knp1002-1640650-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: ट्रेडिंग के नाम पर 2.10 करोड़ रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: ट्रेडिंग के नाम पर 2.10 करोड़ रुपये ठगे
विज्ञापन
साइबर क्राइम थाने में युवती व एक युवक के खिलाफ एफआईआर
संवाद न्यूज एजेंसी
लखनऊ। कमोडिटी ट्रेडिंग में निवेश पर मोटा मुनाफा दिलाने के नाम पर साइबर जालसाजों ने गोमतीनगर के वास्तुखंड निवासी आशीष तिवारी से 2.10 करोड़ रुपये ठग लिए। उन्होंने साइबर क्राइम थाने में धोखाधड़ी और आईटी के तहत एफआईआर कराई है।
आशीष के अनुसार दिसंबर 2025 में फेसबुक से उन्हें कमोडिटी ट्रेडिंग में निवेश के लिए गीतिका कपूर ने संपर्क किया। इसके बाद उन्हें दो वेबसाइट पर पंजीकृत कर खाता भी खोला गया। डीलर दीपक चावरा के माध्यम से आशीष ने अलग-अलग बैंक खातों में 2.10 करोड़ रुपये निवेश किए। कुछ समय बाद जब उन्होंने रकम निकालनी चाही तो उनसे रुपये मांगे गए। कुछ दिन बाद जालसाजों ने आशीष से संपर्क करना बंद कर दिया। इंस्पेक्टर बृजेश यादव ने बताया कि आशीष की तहरीर पर गीतिका और दीपक चावरा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पीड़ित ने जालसाजों के चार मोबाइल नंबरों और बैंक खातों की जानकारी भी दी है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
पॉलिसी के भुगतान पर 70 लाख की ठगी
संवाद न्यूज एजेंसी
लखनऊ। बीमा पॉलिसी के भुगतान के नाम पर जालसाजों ने पीजीआई के एल्डिको निवासी राजीव कुमार भटनागर से 70 लाख रुपये ठग लिए। उन्होंने सात मार्च को साइबर क्राइम थाने में धोखाधड़ी व आईटी एक्ट की धारा में एफआईआर कराई है।
राजीव के अनुसार नवंबर में उनके पास कॉल करने वाली खुशी पांडेय ने खुद को स्टार यूनियन दाई इची जीवन बीमा कंपनी का कर्मचारी बताया। उसने राजीव व उनकी पत्नी के नाम से कंपनी की दो पॉलिसी के नंबर बताए, जो सही थे। इस पर राजीव को उस पर यकीन हो गया। इसके बाद युवती ने पॉलिसी पर एक करोड़ रुपये के भुगतान के नाम पर रकम जमा करने की बात कही। युवती के बाद गैंग के अन्य लोगों ने लोकपाल व अन्य अधिकारी बनकर राजीव से 70 लाख रुपये ऐंठ लिए। इंस्पेक्टर बृजेश यादव ने बताया कि सर्विलांस से जालसाजों की लोकेशन ट्रेस की जा रही है।