फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   21 thousand teachers recruitment in higher primary

यूपी में होगी 21,000 शिक्षकों की बंपर भर्ती

Tue, 07 Jan 2014 12:57 PM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 07 Jan 2014 12:57 PM IST
विज्ञापन
21 thousand teachers recruitment in higher primary

बेसिक शिक्षा परिषद के उच्च प्राइमरी स्कूलों में पहली बार भाषा शिक्षकों की भर्ती की तैयारी है।

विज्ञापन


टीईटी पास बीएड वालों को भाषा शिक्षक बनाया जाएगा। इसके लिए रिक्तियों का ब्यौरा तैयार करा लिया गया है। जानकारी के मुताबिक करीब 21 हजार भाषा शिक्षकों की भर्ती की जाएगी।

भर्ती प्रक्रिया सुप्रीम कोर्ट में दाखिल विशेष अनुज्ञा याचिका (एसएलपी) पर फैसला आने के बाद शुरू करने पर विचार किया जा रहा है।

सचिव बेसिक शिक्षा नीतीश्वर कुमार कहते हैं कि भाषा शिक्षा के लिए टीईटी आयोजित की जा चुकी है। उच्च प्राइमरी स्कूलों में भाषा शिक्षकों की जरूरत भी है। इसलिए एसएलपी पर फैसला आने के बाद इस पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन


सूबे के परिषदीय स्कूलों में 2,91,906 शिक्षकों की कमी है। इसमें प्राइमरी स्कूलों में 2,36,398 तथा उच्च प्राइमरी में 55,508 शिक्षक कम हैं।

प्रदेश में पिछले दो साल से शिक्षकों के रिक्त पदों पर भर्ती के प्रयास चल रहे हैं, लेकिन भर्ती प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही है।

पहले प्राइमरी स्कूलों में 72,825 और फिर उच्च प्राइमरी स्कूलों में गणित व विज्ञान के 29,334 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया फंस गई।

बेसिक शिक्षा विभाग चाहता है कि सुप्रीम कोर्ट से एसएलपी पर फैसला आते ही स्कूलों में रिक्त पदों पर भर्तियां कर ली जाएं। इसमें उच्च प्राइमरी स्कूलों में भाषा शिक्षक की भर्ती प्रक्रिया भी शामिल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारों की मानें तो सचिव बेसिक शिक्षा परिषद ने उच्च प्राथमिक स्कूलों में भाषा शिक्षक रखने का प्रस्ताव भी तैयार कर लिया है।

इसके मुताबिक प्रदेश में 76,782 उच्च प्राथमिक स्कूल हैं। इनमें करीब 21 हजार भाषा शिक्षक रखे जाएंगे। प्रदेश में वर्ष 2013 में आयोजित टीईटी में उच्च प्राथमिक स्तर की भाषा शिक्षा की परीक्षा में 42,430 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए थे।


इसके आधार पर ही भाषा शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। इसके लिए 21 से 40 वर्ष की आयु के टीईटी पास बीएड वाले पात्र होंगे। इन्हें शिक्षक पद पर भर्ती के बाद छह माह का विशिष्ट बीटीसी का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed