फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   21 IAS transferred in Uttar Pradesh.

UP: 21 आईएएस अफसरों की जिम्मेदारी में बदलाव, पदोन्नति पाने वाले प्रमुख सचिव व सचिव को भी मिली तैनाती

Fri, 02 Jan 2026 12:00 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 02 Jan 2026 12:00 AM IST
सार

यूपी में बृहस्पतिवार को 21 आईएस अफसरों के तबादले कर दिए गए हैं। मोनिका रानी को महानिदेशक स्कूल शिक्षा बनाया गया है। अभी तक वह प्रभारी महानिदेशक की भूमिका निभा रही थीं।

विज्ञापन
21 IAS transferred in Uttar Pradesh.
- फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश सरकार ने 21 आईएएस अफसरों की जिम्मेदारियों में बदलाव कर दिया है। सचिव से प्रमुख सचिव बनने वाले दो और विशेष सचिव से सचिव बने कुछ अफसरों को भी नई तैनाती दी गई है।
विज्ञापन


सचिव से प्रमुख सचिव बनने वाली अपर्णा यू को सचिव चिकित्सा शिक्षा एवं महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा से प्रमुख सचिव राजस्व और एसवीएस रंगाराव को सदस्य न्यायिक राजस्व परिषद एवं निदेशक भूमि अध्याप्ति से प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश पुनर्गठन समन्वय राष्ट्रीय एकीकरण तथा सामान्य प्रशासन बनाया गया है। इसके अलावा अखंड प्रताप सिंह विशेष सचिव निर्वाचन से वहीं पर सचिव बना दिए गए है।
विज्ञापन


नेहा शर्मा को प्रभारी महानिरीक्षक निबंधक से महानिरीक्षक निबंधक, मोनिका रानी प्रभारी महानिदेशक स्कूल शिक्षा से महानिदेशक स्कूल शिक्षा और योगेश कुमार प्रभारी आयुक्त एवं निबंधक सहकारी समितियां से आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. सारिका मोहन सचिव वित्त से सचिव चिकित्सा शिक्षा विभाग एवं महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा, नवीन कुमार जीएस सचिव सिंचाई एवं जल संसाधन मुख्य कार्यपालक अधिकारी प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना एवं परियोजना प्रशासक ग्रेटर शारदा सहायक समादेश क्षेत्र विकास प्राधिकरण से सदस्य न्यायिक  राजस्व परिषद तथा निदेशक भूमि अध्याप्ति बनाए गए हैं।

भवानी सिंह खंगारोत विशेष सचिव राजस्व परिषद से सचिव वित्त, अरुण प्रकाश विशेष सचिव नगर विकास से विशेष सचिव राजस्व विभाग, रविंद्र कुमार प्रथम विशेष सचिव कृषि, कृषि विपणन एवं विदेश व्यापार तथा कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग से सचिव नगर विकास तथा राज्य मिशन निदेशक अमृत और प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश जल निगम नगरीय बनाए गए हैं।

इन अफसरों को मिली ये जिम्मेदारी

दिव्य प्रकाश गिरी विशेष सचिव नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति से सचिव लोक निर्माण विभाग, कृष्ण कुमार विशेष सचिव सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग से सचिव सिंचाई एवं जल संसाधन, मुख्य कार्यपालक अधिकारी प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना एवं परियोजना प्रशासक ग्रेटर शारदा सहायक समादेश क्षेत्र विकास प्राधिकारी, सुधा वर्मा विशेष सचिव महिला कल्याण एवं सचिव राज्य महिला आयोग से सचिव राजस्व विभाग, रेनू तिवारी सचिव उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग से विशेष सचिव महिला कल्याण तथा सचिव राज्य महिला आयोग बनाई गई हैं।

राजेंद्र सिंह द्वितीय विशेष सचिव समाज कल्याण को वर्तमान पद के साथ सचिव अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

संजीव सिंह विशेष सचिव वित्त से निदेशक समाज कल्याण एवं प्रबंध निदेशक यूपी सिडको, डॉ. वंदना वर्मा निदेशक पिछड़ा वर्ग कल्याण तथा प्रबंध निदेशक पिछड़ा वर्ग वित्त विकास निगम से निदेशक महिला कल्याण तथा प्रबंध निदेशक महिला कल्याण निगम बनाई गई है। उमेश प्रताप सिंह विशेष सचिव पिछड़ा वर्ग कल्याण को वर्तमान पद के साथ निदेशक पिछड़ा वर्ग कल्याण तथा प्रबंध निदेशक पिछड़ा वर्ग वित्त विकास निगम का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। 

कुमार प्रशांत निदेशक समाज कल्याण तथा प्रबंध निदेशक यूपी सिडको से सचिव गृह विभाग, संदीप कौर निदेशक महिला कल्याण तथा प्रबंध निदेशक महिला कल्याण निगम से सचिव वित्त विभाग बनाई गई हैं।

देखें पूरी सूची



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed