फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   21 candidates remained absent in professional examination

Lucknow News: व्यवसायिक परीक्षा में अनुपस्थित रहे 21 परीक्षार्थी

Mon, 12 Aug 2024 11:01 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
21 candidates remained absent in professional examination
श्रावस्ती। अखिल भारतीय व्यवसायिक विषय की सोमवार से ऑनलाइन प्रयोगात्मक परीक्षा प्रारंभ हुई। इसके लिए जिले में स्थित तीन आईटीआई को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। पहले दिन की परीक्षा में 21 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन


राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भिनगा में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी देवेन्द्र राम को कार्यपालक मजिस्ट्रेट बनाया गया। परीक्षा में 86 परीक्षार्थियों के मुकाबले 78 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए जबकि आठ परीक्षार्थी परीक्षा के दौरान अनुपस्थित रहे। इसी तरह राजकीय आईटीआई जमुनहा में कार्यपालक मजिस्ट्रेट के रूप में बीईओ जमुनहा सतीश कुमार को तैनात किया गया।
विज्ञापन

यहां पर पंजीकृत 110 के मुकाबले 98 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी जबकि 12 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे जबकि साहब राम सिंह निजी आईटीआई इकौना में सीडीपीओ चंद्र प्रकाश को कार्यपालक मजिस्ट्रेट बनाया गया। यहां पंजीकृत 38 के मुकाबले 37 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इस दौरान एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा। आईटीआई भिनगा के नोडल प्रधानाचार्य नथुनी प्रसाद प्रजापति ने बताया कि मंगलवार को मौखिक प्रयोगात्मक परीक्षा होगी जबकि बुधवार को किन्हीं कारणों से परीक्षा से वंचित रहे परीक्षार्थियों की परीक्षा कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन






**********************************





मार्ग दुर्घटना में बालिका समेत चार घायल

श्रावस्ती। सिरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम घोलिया निवासी धर्मराज (20) सोमवार बाइक से विभूति नाथ मंदिर में जलाभिषेक करने गया था। इस दौरान उसके साथ गांव का ही निरहू (25) व शिवकुमार (30) भी था। वहां से लौटते समय डगमरा नाले के पास सामने से आ रही सिरसिया निवासी सरिता (15) की साइकिल से बाइक की भिड़ंत हो गई। घटना में किशोरी सहित तीनों बाइक सवार घायल हो गए। जिन्हें एंबुलेंस से संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा लाया। जहां उनका इलाज चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed