{"_id":"67b62caee62272bff90ae388","slug":"207-daughters-will-get-married-in-march-raebareli-news-c-101-1-slko1033-127881-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: मार्च में 207 बेटियों का होगा विवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: मार्च में 207 बेटियों का होगा विवाह
Thu, 20 Feb 2025 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 20 Feb 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आगामी मार्च माह में समाज कल्याण विभाग 207 बेटियों की शादी कराने की तैयारी में जुट गया है। अब तक 1364 बेटियों की शादी इस साल कराई जा चुकी है। 31 मार्च से पहले लक्ष्य के सापेक्ष विवाह का कार्यक्रम पूरा होना है। अब तक 140 आवेदन आ चुके हैं। जल्द ही ब्याह की तारीखें घोषित की जाएंगी।
जिला समाज कल्याण अधिकारी सृष्टि अवस्थी ने बताया कि जिले को इस साल 1571 बेटियों की शादी कराने का लक्ष्य मिला। 207 बेटियों की शादी मार्च में कराई जाएगी। इसके लिए आवेदन हो रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे ऑनलाइन आवेदन कर सामूहिक विवाह में शामिल हो सकते हैं।
शादी अनुदान के आवेदनों में सुस्ती, 52 फॉर्म ही आए
जिले में दो साल बाद फिर शादी अनुदान योजना संचालित की गई है। अनुसूचित जाति और सामान्य वर्ग की बेटियों की शादी पर 20-20 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। जिला समाज कल्याण अधिकारी सृष्टि अवस्थी ने बताया है कि शासन से बजट आ गया है।
विज्ञापन
गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले ऐसे परिवार, जिनकी वार्षिक आय ग्रामीण क्षेत्र में 46,080 व शहरी क्षेत्र में 56,460 रुपये है, वह इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। लड़की की उम्र 18 वर्ष से अधिक व लड़के की उम्र 21 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। 31 मार्च के पहले आवेदन करने वालों को ही योजना का लाभ मिलेगा। अब तक 52 आवेदन ही आए हैं।