Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   204 gram panchayats Lucknow guaranteed TB free June

UP: जून तक लखनऊ की 204 ग्राम पंचायतें होंगी टीबी मुक्त, सीएचसी प्रभारियों को दी गई जिम्मेदारी

Tue, 29 Apr 2025 06:48 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 29 Apr 2025 06:48 PM IST
सार

लखनऊ जिले की सभी ग्राम पंचायतों में टीबीमुक्त अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए सीएचसी प्रभारियों को जिम्मेदारी दी गई है। यह अभियान 30 जून तक चलेगा।

विज्ञापन
204 gram panchayats Lucknow guaranteed TB free  June
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : ani

विस्तार

राजधानी में अब टीबी अभियान जून माह तक चलेगा। इसमें ग्राम पंचायत में टीमें जाकर लोगों की स्क्रीनिंग व जांच करेंगी। सभी सीएचसी प्रभारियों को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। अफसरों का कहना है जून तक जिले के सभी ग्राम पंचायतों में अभियान चलाकर टीबी के छिपे हुए रोगियों को खोजा जाएगा। सभी ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त किया जाना है।

विज्ञापन


लखनऊ में टीबी से मुक्ति के लिए सौ दिन का अभियान चलाया गया था। इसमें टीबी के छिपे हुए रोगियों को खोजकर उनका इलाज शुरू कराया गया था। भारत सरकार ने अब अभियान को बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। लखनऊ की 204 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त किए जाने का लक्ष्य स्वास्थ्य विभाग को मिला है। यह अभियान 30 जून तक चलेगा। इसमें सभी सीएचसी प्रभारियों को नोडल बनाया गया है, जिनकी निगरानी में यह अभियान चलेगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ो- UP Weather News: यूपी में मौसम ने मारी पलटी, 30 जिलों में गरज चमक संग बूंदाबांदी का अलर्ट; पढ़ें ताजा अपडेट
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने बताया सबसे अधिक 62 ग्राम पंचायतें सरोजनीनगर इलाके में हैं। टीमों को गांवों में भेजकर छिपे हुए रोगियों को खोज कराकर उनकी जांच कराई जाएगी। जांच में टीबी की पुष्टि होने पर डाट्स केंद्र पर उनका पंजीकरण करके दवा शुरू कराई जाएगी।

यह भी पढ़े- UP: मायावती ने आकाश आनंद के पक्ष में दिया संदेश, कहा- उनका हौंसला बढ़ाएं और जी-जान से काम में जुट जाएं

100 दिन के अभियान में मिले थे 7522 मरीज
सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने बताया जिले में 100 दिन तक टीबी का अभियान चला था। इसमें 9520 मरीज टीबी के मिले थे। इसमें लखनऊ के 7522 मरीज थे। इन सभी की दवा शुरू हो गई है। मॉनीटरिंग के लिए आशा-एएनएम को लगाया गया है। बताया दूसरे जिले के सीएमओ को मरीजों का रिकार्ड भेजकर संबंधित जिले में दवा शुरू कराई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed