फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   पाक बिरयानी खाने जाते हैं लेकिन किसी गांव में नहीं गए मोदी

पाक बिरयानी खाने जाते हैं लेकिन किसी गांव में नहीं गए मोदी

Sat, 04 May 2019 11:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
पाक बिरयानी खाने जाते हैं लेकिन किसी गांव में नहीं गए मोदी
पाकिस्तान बिरयानी खाने जाते हैं लेकिन किसी गांव में नहीं गए मोदी : प्रियंका
विज्ञापन


अमेठी। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने केंद्र व प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने भाजपा की नीति और नीयत पर सवाल उठाए।

कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का रवैैया तानाशाह जैसा है। भाजपा सरकार ने किसानों का अपमान किया। किसानों को छुट्टा जानवरों का चौकीदार बना दिया गया है। वे रसूलाबाद में जनसभा को संबोधित कर रहीं थीं।
विज्ञापन


पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे रसूलाबाद पहुंची प्रियंका वाड्रा मंच के बजाय सीधे लोगों के बीच गईं। वहीं से जनसभा को संबोधित किया। माइक पकड़ते ही प्रियंका ने अपने अंदाज में कहा कि कोई नहीं है टक्कर में... जनता ने इसे पूरा करते हुए कहा कि क्यों पड़े हो चक्कर में।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रियंका ने भाजपा प्रत्याशी का नाम लिए बगैर कहा कि अभी तक वे 16 बार अमेठी आई हैं और हर दौरे में चार घंटे बिताने के वापस चली जाती हैं। उन्होंने अमेठी की जनता का अपमान करते हुए जूते भी बांटे।

इनका घोषणा पत्र प्रधानों को बंद लिफाफे में मिला। कई प्रधानों को रुपये दिए गए। तमाम प्रधानों ने इसे लेने से इन्कार कर दिया। उन्हें लगता है कि यहां का प्रधान बिक जाएगा।

भाजपा की नीति तथा नीयत ठीक नहीं है। किसानों को बीज तथा खाद नहीं मिल रही है। छुट्टा जानवर इनकी फसल चट कर जा रहे हैं। किसानों को खेत की रखवाली के लिए चौकीदार बना दिया गया है।

किसानों के लिए पांच साल तक कुछ न करने के बाद चुनाव आते ही किसान सम्मान योजना लागू कर दी। यह सम्मान योजना नहीं बल्कि किसान अपमान योजना है।

किसान का ऋण नहीं माफ हुआ लेकिन 550 हजार करोड़ रुपये उद्योगपतियों के कर्ज माफ़ किए गये हैं। प्रधानमंत्री मोदी रूस गए। अमेरिका गए। पाकिस्तान में बिरयानी भी खाने चले गये लेकिन बनारस के किसी गांव में जाने की फुर्सत उन्हें नहीं मिली।


प्रियंका ने राहुल के लिए मतदान की अपील करते हुए कहा कि अगर कांग्रेस की सरकार बनती है तो आपको मनरेगा का लाभ मिलेगा। 24 लाख रिक्त पदों को भरा जाएगा।

नौजवान को 12 वीं तक शिक्षा मुफ़्त मिलेगी। किसान के लिए अलग बजट बनेगा। किसानों के लिए तमाम लाभकारी योजनाएं लाई जाएंगी। इसके साथ ही न्याय के तहत गरीब परिवारों को प्रतिवर्ष 72 हजार रुपये मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed