फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   छोटा और बड़ा टिकला को मौत का इंजेक् शन

छोटा और बड़ा टिकला को मौत का इंजेक् शन

Wed, 04 Jul 2018 11:32 PM IST
Updated Wed, 04 Jul 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
छोटा और  बड़ा टिकला को मौत का इंजेक्
शन
जरवल (बहराइच)। मोहल्ला तकिया में दो घोड़े घातक ग्लैंडर फारसी बीमारी से ग्रसित मिले। जांच रिपोर्ट हिसार से आने पर पशु चिकित्सक ने दोनों घोड़ों को जहर का इंजेक्शन देकर मार डाला।
विज्ञापन


डॉक्टरों ने दोनों घोड़ों की मौत के बाद उनके शव को गड्ढे में दफना दिया। इस मामले में रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है।

जरवल नगर पंचायत के मोहल्ला तकिया निवासी शेर अली के पास दो घोड़े छोटा टिकला व बड़ा टिकला थे। जरवल के पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव सक्सेना ने बताया हिसार राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान केंद्र बिहार को चार जून को 20 घोड़ों के सैंपल भेजे गए थे।
विज्ञापन


इसमें शेर अली के दोनों घोड़े घातक बीमारी ग्लेंडर फारसी से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इसकी रिपोर्ट मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. बलवंत सिंह को भेजी गई। सीवीओ के निर्देश पर दोनों घोड़ो को पहले बेहोशी का इंजेक्शन देकर बेहोश किया गया। इसके बाद दर्द रहित जहर का इंजेक्शन दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंजेक्शन देने के दो घंटे बाद दोनों घोड़ो ने दम तोड़ दिया। पशु चिकित्सक ने बताया कि जेसीबी से गहरा गड्ढा खोदवाकर दोनों घोड़ो को दफनवा दिया गया है। मृत घोड़ों की रिपोर्ट मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉक्टर बलवंत सिंह को भेज दी गई है। डॉ. राजीव ने बताया कि मृत घोड़ों के पालक को सरकार की ओर से 25 हजार रुपये सहायता राशि भी प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed