फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   रामभक्तों पर गोली चलवाने वाले करते हैं मंदिर की बात

रामभक्तों पर गोली चलवाने वाले करते हैं मंदिर की बात

Tue, 26 Jun 2018 12:32 AM IST
Updated Tue, 26 Jun 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
रामभक्तों पर गोली चलवाने वाले करते हैं मंदिर की बात
रामभक्तों पर गोली चलवाने वाले करते हैं मंदिर की बात
विज्ञापन

अयोध्या। मुख्यमंत्री ने विरोधी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि अब वे लोग रामजन्मभूमि की बात करते हैं, जिन्होंने रामभक्तों पर गोली चलवाई थी, उनके हृदय परिवर्तन को हम अपनी विजय मानते हैं। कहा कि सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले तुष्टीकरण करने वाले आज सौहार्द की बात करते हैं। यह भी समझने की जरूरत है कि 15 वर्षों में कितने लोगों ने अयोध्या, मथुरा, वृंदावन, काशी, चित्रकूट जाकर समस्याओं के समाधान का प्रयास किया। कुछ लोग एक तरफ कोर्ट में अर्जी लगाते हैं कि 2019 से पहले राममंदिर का निर्माण न हो, वही आज पूछते हैं कि राममंदिर कब बन रहा है।

अयोध्या को पूरी दुनिया देखेगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या के समग्र विकास की प्राथमिकता गिनाते हुए कहा कि वर्षाें तक अयोध्या उपेक्षित रही, अब अयोध्या को पूरी दुनिया देखेगी। वैश्विक पटल पर ऐसा दृश्य हो कि अयोध्या को पूरी दुनिया देखे। थाईलैंड, इंडोनेशिया, श्रीलंका जैसे देशों में राम की संस्कृति कायम है। राम के साथ अयोध्या की जो भावना है अन्य देशों को उससे जोड़ने का प्रयास होगा। दीपोत्सव ने अयोध्या को वैश्विक मान्यता दिलाने का काम किया। बहुत सारे लोगों को बुरा लगा जब हमने पुष्पक विमान से राम सीता को उतारा। हम इस तरह के कार्य करते रहेंगे। इस दीपोत्सव को और भव्य बनाया जाएगा। कोरिया के राष्ट्राध्यक्ष को आमंत्रित किया जा रहा है। सांस्कृतिक संबंधों से दुनिया की दूरियां घटाया जा सकता है। 192 देशों में योग परंपरा को वैश्विक मान्यता मिली है इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है।
विज्ञापन


कुंभ में दिखेगी सनातन हिंदु धर्म की तस्वीर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कुंभ को वैश्विक मान्यता मिले इसका प्रयास कभी नहीं किया गया। कुंभ की परंपरा को अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर के रूप में शामिल करने का श्रेय मोदी सरकार को जाता है। कुंभ आज यूनेस्को की धरोहर बन चुकी है। पहले कुंभ की परंपरा को विकृति रूप में पेश किया जाता था, दलित, महिला विरोधी बताया जाता था। 2019 का कुंभ भव्य होगा। देश के 6 लाख गांव, 192 देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगें। संस्कृति, अध्यात्म का अद्भुत संगम होगा। सनातन हिंदु धर्म की तस्वीर प्रस्तुत करने का प्रयास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed