{"_id":"5b26a9d74f1c1b684d8b6f5a","slug":"201529260503-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लपटों में चार घर जले, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लपटों में चार घर जले, लाखों का नुकसान
Updated Mon, 18 Jun 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लपटों में चार घर जले, लाखों का नुकसान
सीतापुर। महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र के राजापुर मजरा मरहमतनगर में बीती रात अज्ञात कारणों से एक घर में आग लग गई। लपटों ने देखते ही देखते एक-एक करके तीन और घरों को चपेट में ले लिया।
ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। मगर तब तक चारों घरों का सारा सामान जलकर राख हो गया। अग्निकांड में लाखों रुपये की संपत्ति की क्षति हुई है।
राजापुर मजरा मरहमतनगर निवासी मुनेश्वर के घर में शनिवार देर रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। तेज लपटों ने मुनेश्वर के पड़ोसी राकेश, संतोष व अनिरुद्ध के घरों को भी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने आनन-फानन में आग बुझानी शुरू कर दी।
विज्ञापन
खबर पाकर कुछ ही देर में अग्निशमन कर्मी भी मौके पर पहुंच गए और आग पर काबू पा लिया गया। मगर तब तक चारों घरों में रखे जेवर, कपडे़, अनाज, बर्तन समेत गृहस्थी का सारा सामान जल गया।
राकेश ने बताया कि, उसकी बेटी पूजा की शुक्रवार को ही शादी हुई थी। शनिवार को विदाई हो गई थी मगर दहेज का सामान अभी घर पर ही रखा था। अग्निकांड में सारा सामान जल गया।
अग्निकांड की सूचना पर क्षेत्रीय विधायक नरेंद्र वर्मा ने गांव पहुंचकर पीड़ितों को सहायता राशि व कपड़े देने के साथ ही एसडीएम से बात करके शीघ्र ही सहायता राशि दिलाने को कहा है।