{"_id":"5b12e38c4f1c1ba66e8b5e34","slug":"201527964556-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खब्बू को मिला मंत्री-विधायकों को आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खब्बू को मिला मंत्री-विधायकों को आशीर्वाद
Updated Sun, 03 Jun 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खब्बू को मिला मंत्री-विधायकों को आशीर्वाद
फैजाबाद। अपनी शादी के प्रीतिभोज के बहाने गोसाईगंज विधायक इंद्र प्रताप तिवारी उर्फ खब्बू ने भारी जमावड़ा व आलीशान इंतजाम कर अपनी सियासी ताकत का एहसास करा दिया।
प्रीतिभोज में दिनभर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। सत्तापक्ष के मंत्रियों के अलावा विपक्ष के नेताओं का भी जमावड़ा देखा गया।
सत्तापक्ष के केंद्रीय पर्यटन व संस्कृति मंत्री डॉ. महेश शर्मा, केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, प्रदेश के परिवहन मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, कानून मंत्री बृजेश पाठक, बिहार के विधायक सूरजभान सिंह व राजन तिवारी, बसपा नेता डॉ. ओपी त्रिपाठी समेत प्रदेश सरकार के कई मंत्रियों व विधायकों ने खब्बू को वैवाहिक जीवन का आगाज करने की बधाई दी।
एक अनुमान के मुताबिक, लगभग डेढ़ लाख लोगों ने प्रीतिभोज में हिस्सा लिया है। इसके साथ ही अयोध्या के साधु-संत भी विधायक को आशीर्वाद देने बरईपारा पहुंचे।
विज्ञापन
गोसाईगंज विधायक का शनिवार को प्रीतिभोज था। बरईपारा में 25 से 30 बीघा क्षेत्रफल में वीआईपी सहित अलग-अलग पांच पंडाल बनाए गए थे।
सुबह से ही अतिथियों का तांता लगना शुरू हो गया। दोपहर बाद भीड़ का रेला इस कदर बढ़ा कि हर ओर सिर्फ बधाई देने वाले ही दिखाई दिए।
यहां तक कि फैजाबाद-अकबरपुर सड़क पर स्थित बरईपारा गांव की दोनों पटरियों पर बनी तीन-तीन किलोमीटर लंबी पार्किंग वाहनों से भर गई। जबकि पहले से पांच जगह पर पार्किंग की व्यवस्था की गई थी।
देर रात्रि तक पार्टी में भीड़भाड़ रही। खाने के पंडालों में देशी व्यंजनों के साथ ही दक्षिण भारतीय व अन्य व्यंजन भी परोसे गए। इसके लिए 250 कारीगर सहित 1200 वेटर लगातार अतिथियों की सेवा में लगे रहे।
सत्तापक्ष के विधायकों के अलावा विपक्ष के नेताओं में पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद, पूर्व मंत्री ललई यादव, पूर्व विधायक नंदिता शुक्ला, पूर्व सांसद धनंजय सिंह समेत कई अन्य शामिल हुए।
इंद्र प्रताप तिवारी उर्फ खब्बू के प्रीतिभोज में डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा के आने का कार्यक्रम तय था। प्रशासन भी व्यवस्था में लगा रहा। इसके लिए बरई पारा में हैलीपैड भी बनाया गया था मगर दोपहर बाद अचानक उनका कार्यक्रम निरस्त होने की सूचना आ गई।