{"_id":"5b0841904f1c1baa6e8b4956","slug":"201527267728-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश का हो रहा चहुमुखी विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश का हो रहा चहुमुखी विकास
Updated Fri, 25 May 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। भारतीय इतिहास की वह युगांतरकारी तारीख थी, जब देश की जनता ने जीर्ण-शीर्ण पत्तों को झाड़कर नये कलेवर को धारण कर अपने महानायक के रूप में नरेंद्र मोदी के नाम पर अपनी मुहर लगायी और लोकसभा में 336 सीटों के साथ प्रधान सेवक के रूप में नरेंद्र मोदी की अगुवाई में सरकार बनवाने का कार्य किया। देश की आजादी के बाद पहली बार भाजपा की मोदी सरकार ने राष्ट्र के सर्वांगीण व चतुर्दिक विकास का स्वप्न साकार किया। सबका साथ- सबका विकास के संकल्प के साथ सरकार अटक से लेकर कटक तक तथा कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक विकास की किरणें पहुंचाकर देश की जनता की आकांक्षाओं और विश्वास को साकार रूप देने का कार्य कर रही है। यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन, मिशन व एक्शन की परिणीत है ।
यह बातें शहर के बहराइच रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व बलहा के विधायक अक्षैयबर लाल गौड़ ने केन्द्र सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर पत्रकारों से कहीं। उन्होंने कहा कि जहां तक आर्थिक क्षेत्र का प्रश्न है, इस दिशा में भी आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया में अग्रणी स्थान हासिल कर चुका है। रक्षा के क्षेत्र में भी भारत तेजश जैसे लड़ाकू विमान बनाकर आत्मनिर्भर बनने की ओर अग्रसर है। मोदी सरकार की दृढ़ सोच की ही देन है कि देश ने पहली बार पाक में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक करके पाकिस्तान के दांत खट्टा करने का कार्य किया है। 2014 से पूर्व कांग्रेस नेतृत्व की गठबंधन सरकार में सड़क से लेकर संसद तक 9 सिलेंडर और 12 सिलेंडर पर चर्चायें होती थीं। वहीं 26 मई 2014 में मोदी सरकार बनने के बाद उज्ज्वला योजना के माध्यम से गरीब महिलाओं के स्वास्थ्य की चिंता व उनके उत्थान के लिए मोदी सरकार ने तीन करोड़ से ज्यादा परिवारों को नि:शुल्क गैस कनेक्शन देने का काम किया है। भाजपा जिलाध्यक्ष पीयूष मिश्र, पूर्व सांसद सत्येदव सिंह ने भी केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं और हुई उपलब्धियों के बारे में बताया। इस दौरान जिला महामंत्री अमर किशोर कश्यप, जिला मीडिया समन्वयक केके श्रीवास्तव, जिला मीडिया प्रभारी अनुपम प्रकाश मिश्र, जिला मंत्री आशीष त्रिपनाठी आदि मौजूद रहे।