फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   सुन लो मेरी पुकार, पवन सुत विनती बारंबार...

सुन लो मेरी पुकार, पवन सुत विनती बारंबार...

Tue, 15 May 2018 11:48 PM IST
Updated Tue, 15 May 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
सुन लो मेरी पुकार, पवन सुत विनती बारंबार...
रायबरेली। ज्येष्ठ के तीसरे बड़े मंगल पर मंगलवार को हनुमान मंदिरोेें पर पूजा अर्चना के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी। पुरुष, महिलाओं के साथ बच्चों ने भी पूजा अर्चना में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान कहीं पर शर्बत तो कहीं बूंदी का वितरण किया गया। जगह- जगह भंडारे भी लगाए गए।
विज्ञापन

शहर में आईटीआई स्थित अभय दाता मंदिर, जहानाबाद चौकी स्थित त्रयतात संकटमोचन मंदिर, डिग्री कॉलेज चौराहा स्थित पहलवान वीर बाबा मंदिर में भोर से ही भक्तों का आना जाना शुरू हो गया। सिंचाई विभाग परिसर में कर्मचारियों की ओर से हवन पूजन और भंडारे का आयोजन किया गया। रेलवे स्टेशन रोड पर भंडारा लगाया गया। इस मौके पर भूपेंद्र सिंह, संजय सिंह, राजन, कप्तान सिंह आदि मौजूद रहे। कैपरगंज में भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर सुशील, आशीष, अंजू, गीता, सरिता मौजूद रहीं। यूनियन बैंक तिराहा के पास भी लगे भंडारे में भक्तों की भीड़ जुटी। इस मौके पर भोला गुप्ता आदि मौजूद रहे। इलाहाबाद बैंक के सामने मनीष गुप्ता, अरुण गुप्ता की ओर से भंडारा का आयोजन किया गया। मंसा देवी मंदिर के सामने भोले मिश्रा ने भंडारे का आयोजन किया। सतांव प्रतिनिधि के मुताबिक थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने थाने के सामने स्थित हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की। एसओ समेत अन्य पुलिस कर्मियों ने सुंदरकांड पाठ के समापन के बाद राहगीरों में शर्बत का वितरण किया। इस मौके पर संतोष कुमार, जितेंद्र कुमार, कुलदीप मिश्रा मौैजूद रहे। रायबरेली रोड पर स्थित श्री हनुमान गढ़ी मंदिर समिति परिसर में व्यापारी अनुराग अग्रहरि ने चना व लड्डू का वितरण कराया। इस मौके पर पूर्व विधायक राजाराम त्यागी, जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू, रमेश अवस्थी, लक्ष्मी शंकर, रामकंकन गुप्ता, प्रेम शंकर मिश्रा आदि मौजूद रहे। तहसील परिसर महाराजगंज में एसडीएम एस. सुधाकरन व सीओ गोपीनाथ सोनी, कोतवाल महाराजगंज राकेश कुमार सिंह ने हनुमानजी की पूजा अर्चना कर लोगों को लड्डू व शर्बत वितरित किया। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता विद्यासागर अवस्थी, भूपेश मिश्रा मौैजूद रहे। श्रीदानेश्वर मंदिर परिसर में स्थित हनुमानजी के मंदिर पर चेयरमैन सरला साहू और उनके पति प्रभात साहू हनुमान जी का पूजन कर प्रसाद वितरित किया। बछरावां रोड पर उप डाकघर के पास उज्जवल पांडेय ने प्रसाद वितरण कराया।
विज्ञापन

जगतपुर कस्बे में शारदा सेठ के दरवाजे पर भी भंडारे का आयोजन किया गया। भटपुरवा पुल पर लोगों ने प्रसाद का वितरण किया। हेवतहा नेवढिया में पुट्टी यादव, चांदमऊ में दिनेश साहू और शंकरपुर में कालिका प्रसाद यादव ने भी प्रसाद का वितरण कराया। डीह प्रतिनिधि के मुताबिक सूची चौराहे पर मां कमासिन मंदिर में भक्तों ने पूजा अर्चना की। इस मौके पर शिवशंकर, अरुण मोदनवाल, राजा कौशल, रवि यादव, श्रीनाथ यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed